back to top
23.1 C
New Delhi
Sunday, March 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

BPSC छात्रों का लाठीचार्ज के विरोध में आज बिहार बंद का ऐलान, जानें राज्य में इसका क्या असर होगा?

बिहार लोक सेवा आयोग के छात्रों ने आज बिहार बंद का ऐलान किया है। राज्य के कई राजनीतिक दलों ने भी छात्रों के इस चक्का जाम को समर्थन देने की बात कही है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के खिलाफ राज्य के छात्रों का गुस्सा बढ़ता ही जा रहा है। छात्र 13 दिसंबर 2024 को हुई BPSC की परीक्षा को रद्द कराने की मांग कर रहे हैं। हालांकि, बिहार लोक सेवा आयोग ने छात्रों की इस मांग को खारिज कर दिया है। पटना पुलिस ने 29 दिसंबर 2024 को प्रदर्शनकारी छात्रों पर वाटर कैनन और बल प्रयोग का किया। इससे प्रदर्शन कर रहे छात्रों का गुस्सा और अधिक बढ़ गया है। आज 30 दिसंबर 2024 को बिहार बंद और चक्का जाम का ऐलान किया गया है। कुछ राजनीतिक दल भी इस चक्का जाम का समर्थन कर रहे हैं।

माले ने BPSC अभ्यर्थियों के बिहार बंद का समर्थन किया

मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, माले ने आज 30 दिसंबर 2024 को छात्रों के द्वारा किए जा रहे बिहार बंद को समर्थन देने का ऐलान किया है। विधायक संदीप सौरभ ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इस मामले में पत्र लिखकर दोबारा से परीक्षा कराने की मांग की है। अपनी बात जारी रखते हुए विधायक संदीप सौरभ ने कहा कि 13 दिसंबर 2024 को हुई परीक्षा रद्द करके फिर से आयोजित की जानी चाहिए। उन्होंने इसका कारण पूरी परीक्षा में अनियमितता और गड़बड़ी को बताया।

भाकपा–माले राज्य सचिव कुणाल ने बिहार सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि BPSC अभ्यर्थियों के चल रहे आन्दोलन के प्रति राज्य सरकार का रवैया अड़ियल और दमनात्मक है। कुणाल ने कहा कि हमारी मांग है कि बिहार सरकार BPSC अभ्यर्थियों की मांगो पर गंभीरतापूर्वक विचार करे। हम 30 दिसंबर 2024 को छात्रों द्वारा किए जा रहे बिहार बंद का समर्थन करेंगे।

बिहार में क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद

मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, छात्रों और राजनीतिक दलों की तरफ से इस बात की कोई भी अधिकारिक घोषणा नहीं की गई है कि बिहार बंद के दौरान क्या-क्या खुलेगा और क्या-क्या बंद रहेगा। खबरों के अनुसार, बिहार बंद के दौरान राज्य में रेल समेत अन्य सार्वजनक परिवहन सेवाओं पर बड़ा असर देखने को मिल सकता है। वहीं बिहार बंद के दौरान अस्पताल और एम्बुलेंस जैसी आपातकालीन सेवाएं चालू रहेंगी। खबरों के अनुसार, बिहार में बैंक और सरकारी कार्यालयों को बंद करके के कोई भी सकरी आदेश जारी नहीं किए गए हैं। इसलिए 30 दिसंबर 2024 को बैंक और सरकारी दफ्तर खुले रहेंगे।

Advertisementspot_img

Also Read:

सियासी गलियारे से बड़ी खबर: पवन सिंह को राज्यसभा का टिकट? उपेंद्र कुशवाहा के लिए बढ़ीं चुनौती

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राज्यसभा चुनाव की तारीख अब तय हो गई है और अगले महीने 16 मार्च को मतदान होंगे। इस बार 10 राज्यों...
spot_img

Latest Stories

गिया नाम का मतलब-Gia Name Meaning

Meaning of Gia / गिया नाम का मतलब :...

फिल्म ‘केरला स्टोरी 2’ ने 8 वें दिन दिखाया कमाल, जानिए बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'केरला स्टोरी' के बाद फिल्म...

झुग्गी में रहने वालों के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे आधुनिक फ्लैट, अस्पताल से मार्केट तक मिलेंगी कई सुविधाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली में झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले...

Flipkart में छंटनी: परफॉर्मेंस रिव्यू के बाद 300 कर्मचारियों को निकाला, IPO की तैयारी के बीच बड़ा फैसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Flipkart ने अपने सालाना परफॉर्मेंस रिव्यू...