back to top
31.6 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

यूपी-पंजाब पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन में मारे गए तीन खालिस्तानी आतंकवादी, दो AK-47 और पिस्तौल बरामद

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में यूपी और पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। यूपी और पंजाब पुलिस ने मुठभेड़ में तीन खालिस्तानी आतंकियों को मार गिराया है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में यूपी और पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता मिली है । यूपी और पंजाब पुलिस ने मुठभेड़ में तीन खालिस्तानी आतंकियों को मार गिराया है। तीनों आतंकी खालिस्तान कमांडो फोर्स के थे। मौके से दो एके-47 और दो पिस्तौल बरामद की गई हैं। तीनों ने गुरदासपुर चौकी पर ग्रेनेड फेंका। यह कार्रवाई पंजाब और यूपी पुलिस की संयुक्त टीम ने पूरनपुर क्षेत्र में की है। मुठभेड़ सोमवार सुबह करीब पांच बजे पूरनपुर क्षेत्र में हरदोई ब्रांच नहर के पास हुई। मारे गए आतंकवादियों की पहचान प्रताप सिंह (उम्र 23), वीरेंद्र सिंह (उम्र 23) और गुरविंदर सिंह (उम्र 20) के रूप में हुई है। दो एके-47 और दो पिस्तौल बरामद की गई हैं। बताया जा रहा है कि ये तीनों पंजाब के गुरदासपुर में पुलिस चौकी पर हुए हमले के मामले में वांछित थे। 

तीनों की लोकेशन पीलीभीत में मिली

उल्‍लेखनीय है कि पंजाब पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी। तीनों की लोकेशन पीलीभीत के पूरनपुर में मिली। इधर, पंजाब पुलिस ने पीलीभीत पुलिस की मदद से सोमवार सुबह तीनों आरोपियों को राउंडअप कर लिया। हरदोई ब्रांच नहर के पास पुलिस से मुठभेड़ हो गई। वहीं, यहां आसपास के गांवों में दहशत फैलते हुए देखा गया। लोगों को समझ नहीं आया कि क्या हुआ। मुठभेड़ में घायल आरोपियों को लेकर पुलिस सीएचसी पूरनपुर पहुंची, जहां तीनों को मृत घोषित कर दिया गया। मुठभेड़ में दो सिपाही भी घायल हो गए। कांस्टेबल सुमित राठी, थाना माधोटांडा एवं मोहम्मद शाहनवाज एसओजी। एसपी ने सीएचसी पहुंचकर पूरी घटना की जानकारी जुटाई।

ऑपरेशन पर क्‍या बोले यूपी DGP 

इस ऑपरेशन के बारे में जानकारी देते हुए यूपी के DGP प्रशांत कुमार ने बताया कि इस ऑपरेशन की टीम को पीलीभीत के SP अविनाश पांडेय लीड कर रहे थे। उन्‍होंने कहा कि पंजाब पुलिस से यूपी पुलिस को खालिस्‍तानी आतंकवादियों के बारे में जानकारी मिली थी और इस मामले में पंजाब पुलिस ने इनपुट यूपी पुलिस को दिए। ये तीनों खालिस्‍तानी पंजाब के गुरुदासपुर में पुलिस चौकी पर हुए हमले में संलिप्‍त थे। उन्‍होंने कहा कि यह दो राज्‍यों की पुलिस के बीच सहयोग से चलाए गया संयुक्‍त ऑपरेशन की बड़ी कामयाबी मिली है। 

ऑपरेशन पर क्‍या बोले यूपी के DGP इस ऑपरेशन के बारे में जानकारी देते हुए यूपी के डीजीपी प्रशांत कुमार ने बताया कि इस ऑपरेशन की टीम को पीलीभीत के एसपी अविनाश पांडेय लीड कर रहे थे। उन्‍होंने कहा कि पंजाब पुलिस से यूपी पुलिस को खालिस्‍तानी आतंकवादियों के बारे में जानकारी मिली थी और इस मामले में पंजाब पुलिस ने इनपुट यूपी पुलिस को दिए। ये तीनों खालिस्‍तानी पंजाब के गुरुदासपुर में पुलिस चौकी पर हुए हमले में संलिप्‍त थे। उन्‍होंने कहा कि यह दो राज्‍यों की पुलिस के बीच सहयोग से चलाए गया संयुक्‍त ऑपरेशन की बड़ी कामयाबी मिली है।

Advertisementspot_img

Also Read:

7 महीने से फरार AAP विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा गिरफ्तार, रेप और धोखाधड़ी का आरोप

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पंजाब में बड़ी कार्रवाई करते हुए पटियाला पुलिस ने Harmeet Singh Pathanmajra को गिरफ्तार कर लिया है। वह पिछले 7 महीनों...
spot_img

Latest Stories

Credit Card tips: क्रेडिट कार्ड यूज करते समय न करें ये गलतियां, वरना बढ़ सकता है कर्ज का बोझ

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के समय में क्रेडिट कार्ड...

RCB vs CSK Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें हाई-वोल्टेज मुकाबला, यहां जानें पूरी डिटेल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के दिन के डबल हेडर...

SRH vs LSG: हेड-टू-हेड में किसका दबदबा? आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में...

Company Secretary क्या होता है? जानें कैसे बनाएं इस फील्ड में करियर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। यह बात स्वभाविक है कि आज...

Kolkata Port सीट पर कड़ा मुकाबला: TMC, BJP, कांग्रेस और वाम के बीच चौतरफा लड़ाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में कोलकाता...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵