back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सोनू सूद बोले- सुशांत की मौत पर कई लोग माइलेज लेने की कर रहे कोशिश

सोनू सूद बोले- सुशांत की मौत पर कई लोग माइलेज लेने की कर रहे कोशिश नई दिल्ली| बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद को लगता है कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर कई लोग फायदा उठाने की कोशिश कर रहा है और उन्होंने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। पटना में सुशांत के परिवार के लिए कितना मुश्किल समय होगा, इस पर जोर देते हुए, एक्टर ने एक समाचार चैनल के साथ इंटरव्यू में कहा कि जो लोग अपने जीवन में दिवंगत एक्टर से कभी नहीं मिले, वे बहस में शामिल होना चाहते हैं। कॉमेडियन सुनील ग्रोवर ने लिया सोशल मीडिया से ब्रेक सोनू सूद का यह बयान तब सामने आया है, जब कुछ दिन पहले ही कंगना रनौत ने माना था कि वह सुशांत सिंह राजपूत से कभी नहीं मिलीं। उन्होंने कहा था कि सुशांत और मैंने कभी मुलाकात नहीं की। लेकिन हम काफी नजदीक थे। उन्होंने बताया कि एक बार सुशांत सिंह राजपूत उनके बर्थडे में आए थे, लेकिन दोनों की बातचीत नहीं हुई। कंगना ने कहा था कि वह मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी की को-स्टार अंकिता लोखंडे से सुशांत सिंह राजपूत के बारे में अपडेट लेती थीं। सुशांत और अंकिता ने साल 2016 तक छह सालों तक एक-दूसरे को डेट किया था। मालूम हो कि सोनू सूद को मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी से हटा दिया गया था। हालांकि, कंगना ने आरोप लगाया था कि सोनू ने ‘महिला डायरेक्टर’ के साथ काम करने से इनकार कर दिया था। वहीं, सोनू सूद ने इन आरोपों को पूरी तरह खारिज कर दिया। श्वेता ने बताया- इस वजह से फैमिली नहीं कर रही सीबीआई जांच की मांग मुंबई स्थित घर में 14 जून को हुई एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से ही, कंगना रनौत लगातार इस मुद्दे को उठाती रही हैं। वह सुशांत को न्याय दिलाने की मांग करते हुए कई बॉलीवुड हस्तियों पर निशाना साध चुकी हैं। वहीं, मुंबई पुलिस भी लगातार बड़ी हस्तियों से पूछताछ कर रही है। Thank You, Like our Facebook Page – @24GhanteUpdate 24 Ghante Online | Latest Hindi News-24ghanteonline.com

Advertisementspot_img

Also Read:

Kangana Ranaut ने इस प्रकार दर्शकों पर चलाया अपना जादू, ये रही सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। कंगना रनौत (Kangana Ranaut) भारतीय सिनेमा की सबसे प्रभावशाली एक्ट्रेस हैं। उनका जन्म 23 मार्च 1987 को हिमाचल प्रदेश के...
spot_img

Latest Stories

Dry Days: अप्रैल में शराब प्रेमियों के लिए झटका! इन तारीखों पर बंद रहेंगी शराब की दुकानें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप अप्रैल 2026 में पार्टी...

तनय नाम का मतलब-Tanay Name Meaning

Tanay Name Meaning -तनय नाम का मतलब: पुत्र /Son Origin...

इस Hanuman Jayanti भगवान को लगाएं ‘बेसन के लड्डुओं’ का भोग, ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का...

PMKVY क्या है? जानें योग्यता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PMKVY एक कौशल प्रशिक्षण योजना है...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵