नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र के भंडारा जिले के जवाहरनगर में स्थिति ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में ब्लास्ट हुआ है जिसकी वजह से धमाके के चलते फैक्ट्री की छत गिर गई है। इस दुखद घटना में 8 लोगों की जान चली गई है। भंडारा जिले के कलेक्टर संजय कोल्टे ने जानकारी देते हुए बताया कि जिस समय ये हादसा हुआ उस समय वहां 12 लोग मौजूद थे। फैक्ट्री के मलबे को जेसीबी की मदद से हटाया जा रहा है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इस घटना की जानकारी देते हुए दुख जताया है।
शुक्रवार सुबह हुआ हादसा
भंडारा जिले के जवाहर नगर में ऑर्डिनेंस फैक्टी में इस समय भगदड़ जैसा माहौल बन गया जब सुबह 10 बजे के आस पास ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में धमाका हुआ। धमाका इतना हाई इंटेनसिटी का था कि फैक्ट्री में मौजूद उपकरणों के परखच्चे उड़ गए और इधर उधर जा गिरे। सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि फैक्टी की धत भी गिर गई। भंडारा कलेक्टर संजय कोल्टे ने बताया कि हादसे के समय वहां 12 मजदूर काम कर रहे थे जिसमें से 2 को सुरक्षित बचा लिया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पूरा प्रशासनिक अमला वहां तैनात कर दिया गया है। SDRF को भी घटनास्थल पर तैनात कर दिया गया है।
धमाके के बाद धूं-धूं कर जली फैक्ट्री
धमाके के बाद फैक्टी में आग लग गई जिसके बाद फैक्ट्री से काला धुंआ आसमान में दिखने लगा। आग लगने के चलते भी कई मजदूर घायल हुए हैं। धमाके की दहशत से इलाके के लोग सहम गए हैं। बता दें कि भारतीय आयुध फैक्ट्री भारत की एक इंडस्ट्री है, जो रक्षा मंत्रालय के लिए काम करती है। यहां रक्षा में इस्तेमाल किया जाने वाला सामान बनता है। ऑर्डिनेंस विभाग का मुख्यालय कोलकाता में है।





