back to top
21.1 C
New Delhi
Sunday, March 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जल्द दूर होगी ब्लैक फंगस की दवा एम्फोटेरिसिन-बी की कमी: मनसुख मांडविया

नई दिल्ली, 20 मई (हि.स.)। देश में कोरोना के कहर के बीच म्यूकरमाईकोसिस यानि ब्लैक फंगस के मरीज भी बढ़ते जा रहे हैं। इसको लेकर राजस्थान, तमिलनाडु सहित राज्यों ने इसे महामारी भी घोषित कर दिया है। ब्लैक फंगस के बढ़ते मामलों के कारण इसकी दवा एम्फोटेरिसिन बी दवा की कमी देखी जा रही है। गुरुवार को रसायन व उर्वरक मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि देश में ब्लैक फंगस की दवा एम्फोटेरिसिन बी की कमी जल्दी ही दूर हो जाएगी। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि म्यूकरमाइकोसिस की दवा एम्फोटेरिसिन बी के उत्पादन के लिए तीन दिन के अंदर 5 फार्मा कंपनियों को अनुमति दे दी जाएगी। मौजूदा समय में 6 फार्मा कंपनियां इसका उत्पादन कर रही हैं। फार्मा कंपनियां एम्फोटेरिसिन बी के उत्पादन को बढ़ा रही हैं। कुछ भारतीय कंपनियों ने एम्फोटेरिसिन बी की 6 लाख शीशियां आयात करने का ऑर्डर भी दे दिया है। हिन्दुस्थान समाचार/ विजयालक्ष्मी

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

गिया नाम का मतलब-Gia Name Meaning

Meaning of Gia / गिया नाम का मतलब :...

फिल्म ‘केरला स्टोरी 2’ ने 8 वें दिन दिखाया कमाल, जानिए बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'केरला स्टोरी' के बाद फिल्म...

झुग्गी में रहने वालों के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे आधुनिक फ्लैट, अस्पताल से मार्केट तक मिलेंगी कई सुविधाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली में झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले...

Flipkart में छंटनी: परफॉर्मेंस रिव्यू के बाद 300 कर्मचारियों को निकाला, IPO की तैयारी के बीच बड़ा फैसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Flipkart ने अपने सालाना परफॉर्मेंस रिव्यू...