नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने अपने 21 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है, इससे पहले बीजेपी ने अपने 67 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। अब भारतीय जनता पार्टी ने कुल मिलाकर 88 विधानसभा सीटों के लिए अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है।
जिनका सीधा मुकाबला कांग्रेस की उम्मीदवार विनेश फोगाट से होगा
भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने अपने 21 प्रत्याशियों की दूसरी सूची में जुलाना विधानसभा सीट से कैप्टन योगेश बैरागी को चुनावी मैदान में उतारा है। जिनका सीधा मुकाबला कांग्रेस की उम्मीदवार विनेश फोगाट से होगा। वहीं भारतीय जनता पार्टी की दूसरी सूची में नारायणगढ़ विधानसभा सीट से पवन सैनी और पेहोवा विधानसभा सीट से भगवान शर्मा को चुनावी मैदान में उतारा है। भारतीय जनता पार्टी ने अपने 21 उम्मीदवारों की दूसरी सूची को अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर भी साझा किया है।
21 उम्मीदवारों की दूसरी सूची में 6 विधायकों को टिकट नहीं दिया है
भारतीय जनता पार्टी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर अपने 21 उम्मीदवारों की दूसरी सूची में 6 विधायकों को टिकट नहीं दिया है, जिसमे मोहन बड़ौली, निर्मल रानी, सीमा त्रिखा, सत्य प्रकाश, जगदीश नायर और प्रवीण डागर का नाम शामिल है। वहीं भारतीय जनता पार्टी ने नारनौल विधानसभा सीट से ओम प्रकाश यादव को इस बार भी टिकट दिया है।
हरियाणा विधानसभा चुनाव के परिणाम 8 अक्टूबर 2024 को आएंगे
चुनाव आयोग हरियाणा विधानसभा की सभी 90 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में मतदान करा रहा है। चुनाव आयोग ने पहले हरियाणा विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान 1 अक्टूबर 2024 के लिए किया था। लेकिन भारतीय जनता पार्टी के अनुरोध पर विचार करते हुए चुनाव आयोग ने हरियाणा विधानसभा चुनाव की तारीख में बदलाव करके अब 5 अक्टूबर 2024 कर दिया है। चुनाव आयोग हरियाणा विधानसभा चुनाव के परिणाम को 8 अक्टूबर 2024 को जारी कर देगी। वहीं राज्य में मौजूदा सरकार का कार्यकाल 3 नवंबर 2024 को समाप्त हो जाएगा।




