back to top
36.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

BJP को जल्‍द मिलेगा नया राष्ट्रीय अध्यक्ष; 15 अगस्त के बाद ऐलान संभव, लिस्‍ट में ये चार नाम शामिल

बीजेपी 15 अगस्‍त के बाद अपने नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम की घोषणा करने की तैयारी में है। यह निर्णय पार्टी के कुछ राज्यों में संगठनात्मक चुनाव पूरे होने के बाद लिया जाएगा।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । भारतीय जनता पार्टी (BJP) जल्‍द ही अपने नए राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष का ऐलान कर सकती है। इसके‍ लिए संगठन स्‍तर पर तैयारियां पूरी कर ली है। बीजेपी 15 अगस्‍त के बाद अपने नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम की घोषणा करने की तैयारी में है। यह निर्णय पार्टी के कुछ राज्यों में संगठनात्मक चुनाव पूरे होने के बाद लिया जाएगा। 

हालांकि, एक खबर यह भी सामने आई थी कि भाजपा और RSS के बीच अभी तक किसी एक नाम पर चर्चा या सहमति नहीं बन सकी है। पार्टी के वैचारिक मार्गदर्शक RSS ने पार्टी नेतृत्व को सुझाव दिया है कि ऐसा उम्मीदवार चुना जाए जिसे संगठन स्‍तर पर लंबा अनुभव हो और जिसकी पार्टी के भीतर निष्पक्ष छवि हो।

पार्टी में इन नामों पर चर्चा 

पार्टी सूत्रों के अनुसार, बीजेपी ने चार संभावित नामों को प्राथमिकता सूची में शामिल किया है। उनमें पहला नाम सामने आता है ओडिशा से आने वाले धर्मेंद्र प्रधान का, जो कि केंद्र सरकार में शिक्षा मंत्री हैं। और उनके पास संगठन में काम करने का लंबा अनुभव है। 

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी रेस में

इस लिस्‍ट में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव भी शामिल हैं, जिन्हें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का खास करीबी माना जाता है। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्र सरकार में कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम की भी चर्चा है, जिनके पास जनाधार से साथ-साथ संगठन मजबूत पकड़ है।

एमपी के पूर्व प्रदेश अध्‍यक्ष वीडी शर्मा

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की रेस में हाल ही में एक और नाम जुड़ गया है। वह है एमपी के पूर्व प्रदेश अध्‍यक्ष वीडी शर्मा। वीडी शर्मा पार्टी के सीनियर लीडर और उनकी संगठन में गहरी पैठ मानी जाती है। इन सभी नामों को संगठनात्मक अनुभव और व्यापक स्वीकार्यता के आधार पर चुना गया है।

15 के बाद नए राष्ट्रीय अध्यक्ष की घोषणा संभव 

पार्टी की योजना है कि, इस मामले में पहले भाजपा की केंद्रीय परिषद की बैठक बुलाई जाए, जहां चारों नामों पर चर्चा कर किसी एक नाम पर सहमति बनाने का प्रयास किया जाएगा। एक अंग्रेजी अखबार ने भाजपा के एक वरिष्ठ नेता के हवाले से कहा, “अब लगभग तय माना जा रहा है कि भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का नाम 15 अगस्त के बाद घोषित होगा।”

10 लाख से अधिक बूथों पर होगी वोटिंग 

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव के प्रभारी डॉ. के. लक्ष्मण ने कहा कि 10 राज्यों में संगठनात्मक चुनाव प्रक्रिया पूरा किया जा रहा है। हालांकि, यूपी में प्रदेश अध्यक्ष के नाम का ऐलान होने बाकी है। उन्होंने बताया कि, राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए देशभर के 10 लाख से अधिक बूथों पर वोटिंग होगी। बता दें कि, भाजपा ने 10 लाख बूथों में से 7.5 लाख बूथ प्रभारी नियुक्त कर लिए हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

‘गाय, टोपी, टीका, पाकिस्तान…जैसे शब्द हटा दें तो भाजपा खत्म हो जाएगी’, ओवैसी की पार्टी के नेता का तीखा बयान

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के नेता अख्तरुल ईमान ने बड़ा बयान दिया...
spot_img

Latest Stories

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...

हरीश राणा को SC ने इच्छा मृत्यु की इजाजत दी, देश में पहली बार हुआ ऐसा फैसला

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को...

आज OTT पर लगेगा क्राइम पॉलीटिकल फिल्मों का ड्रामा, जानिए रिलीज होगी कौन सी फिल्म और सीरीज?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर महीने...

Share Market: शेयर बाजार के लड़खड़ाए कदम, 435 अंक गिरा Sensex; Nifty भी 110 अंक नीचे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को...