back to top
19.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर BJP ने जारी की 67 प्रत्याशियों की पहली सूची, CM सैनी को लाडवा से टिकट

Haryana: JJP के बाद BJP ने भी हरियाणा में अपने 67 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर राज्य की सभी राजनीतिक पार्टियां अपनी अपनी तैयारियों में लगी हुई हैं। हरियाणा में दुष्यंत चौटाला की पार्टी JJP ने 4 सितंबर 2024 को अपने 19 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। वहीं JJP के बाद BJP ने भी हरियाणा में अपने 67 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति ने सोच विचार कर इन प्रत्याशियों का चयन किया है। क्योंकि इस बार हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में कांटे की टक्कर होने की संभावना है। 

इससे BJP के लिए मुश्किलें बढ़ सकती हैं

राहुल गांधी ने हरियाणा में BJP को हराने के लिए कांग्रेस और AAP के बीच गठबंधन करने की सलाह दी थी। जिसको अमल करते हुए कांग्रेस ने एक मिनी कमेटी बनाई है, जिसका उद्देश्य दोनों ही पार्टियों में गठबंधन की संभावनाओ को देखना होगा और उसकी रिपोर्ट कांग्रेस आलाकमान को सौंपनी होगी। जिसके आधार पर कांग्रेस आलाकमान सीट शेयरिंग जैसे महत्वपूर्ण निर्णय ले पाएगी। वहीं आम आदमी पार्टी भी हरियाणा में कांग्रेस के साथ गठबंधन को लेकर लगातार कांग्रेस के साथ बैठक कर रही है। अगर दोनों पार्टियों की गठबंधन पर सहमती बन जाती है तो इससे BJP के लिए मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

BJP की 67 प्रत्याशियों की पहली सूची

BJP की केंद्रीय चुनाव समिति ने हरियाणा में सभी पहलू को ध्यान में रखते हुए ही अपने 67 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की है। बीजेपी की पहली सूची के अनुसार मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लाडवा विधानसभा से चुनाव लड़ेंगे। वहीं शक्ति रानी शर्मा कालका विधानसभा सीट, ज्ञान चंद गुप्ता पंचकुला विधानसभा सीट, अनिव विज अंबाला कैंट विधानसभा सीट, असीम गोयल अंबाला शहर विधानसभा सीट, संतोष सरवन मुलाना विधानसभा सीट, बलवंत सिंह सुढ़ौरा विधानसभा सीट, कंवर पाल गुर्जर जगाधरी विधानसभा सीट, घनश्याम दास अरोड़ा यमुनानगर विधानसभा सीट, श्याम सिंह राणा रादौरा विधानसभा सीट, सुभाष कलसाना शाहबाद विधानसभा सीट, सुभाष सुधा थानेसर विधानसभा सीट, सरदार कमलजीत सिंह अजराना पेहोवा विधानसभा सीट, कुलवंत बाजीगर गुहला विधानसभा सीट, कमलेश ढांडा कलायत विधानसभा सीट, लीला राम गुर्जर कैथल विधानसभा सीट, भगवान दास कबीरपंथी नीलोखेड़ी विधानसभा सीट, राम कुमार कश्यप इंद्री विधानसभा सीट, जममोहन आनंद करनाल विधानसभा सीट, हरविंदर कल्याण घरौंदा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। 

रणबीर गंगवा बरवाला विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे

वहीं महिपाल ढांडा पानीपत ग्रामीण विधानसभा सीट, प्रमोद कुमार विज पानीपत शहर विधानसभा सीट, कृष्ण लाल पंवा इसराना विधानसभा सीट, मनमोहन भड़ाना समालखा विधानसभा सीट, पवन खरखौदा खरखौदा विधानसभा सीट, निखिल मदान सोनीपत विधानसभा सीट, अरविन्द शर्मा गोहाना विधानसभा सीट, राम कुमार गौतम सफीदों विधानसभा सीट, कृष्ण लाल मिड्ढा जींद विधानसभा सीट, देवेन्द्र अत्री उचान कलां विधानसभा सीट, देवेन्द्र सिंह बबली टोहाना विधानसभा सीट, डूडा राम बिश्नोई फतेहाबाद विधानसभा सीट, सुनीता दुग्गल रतिया विधानसभा सीट, राजिंदर देशुजोधा कालांवाती विधानसभा सीट, शीशपाल कंबोज रनिया विधानसभा सीट, भव्य बिश्नोई आदमपुर विधानसभा सीट, अनूप धानक उकलाना विधानसभा सीट, कैप्टन अभिमन्यु नारनौंद विधानसभा सीट, विनोद भयाना हांसी विधानसभा सीट, रणबीर गंगवा बरवाला विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे।       

राजेश नागर तिगांव विधानसभा सीट से बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे

कमल गुप्ता हिसार विधानसभा सीट, रणधीर पनिहार नलवा विधानसभा सीट, जेपी दलाल लोहारू विधानसभा सीट, उमेद पातुवास बधरा विधानसभा सीट, सुनील सांगवान दादरी विधानसभा सीट, घनश्याम सर्राफ भिवानी विधानसभा सीट, श्रुति चौधरी तोशाम विधानसभा सीट, कपूर वाल्मीकि बवानी खेड़ा विधानसभा सीट, दीपक हुड्डा मेहम विधानसभा सीट, मंजू हुड्डा गढ़ी सांपला-किलोई विधानसभा सीट, रेनू डाबला कालानौर विधानसभा सीट, दिनेश कौशिक बहादुरगढ़ विधानसभा सीट, ओम प्रकाश धनखड़ बादली विधानसभा सीट, कप्तान बिरधाना झज्जर विधानसभा सीट, संजय कबलाना बेरी विधानसभा सीट, आरती सिंह राव अटेली विधानसभा सीट, अभय सिंह यादव नांगल चौधरी विधानसभा सीट, अनिल दहिना कोसली विधानसभा सीट, लक्ष्मण सिंह यादव रेवाड़ी विधानसभा सीट, राव नरबीर सिंह बादशाहपुर विधानसभा सीट, मुकेश शर्मा गुड़गांव विधानसभा सीट, तेजपाल तंवर सोहना विधानसभा सीट, गौरव गौतम पलवल विधानसभा सीट, टेक चंद शर्मा पृथला विधानसभा सीट, मूल चंद शर्मा बल्लभगढ विधानसभा सीट, विपुल गोयल फरीदाबाद विधानसभा सीट और राजेश नागर तिगांव विधानसभा सीट से बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे।

Advertisementspot_img

Also Read:

AAP विधायक नरिंदर कौर को BJP के टिकट ऑफर के दावे पर बढ़ा सियासी विवाद, जानिए टिकट ऑफर पर क्या बोले CM सैनी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और आम आदमी पार्टी की विधायक नरिंदर कौर भरज के बीच बयानबाज़ी तेज हो गई...
spot_img

Latest Stories

वाणीश नाम का मतलब- Vaneesh Name Meaning

Meaning of Vaneesh / वाणीश नाम का मतलब: Lord...

14 या 15 मार्च, कब रखा जाएगा पापमोचनी एकादशी व्रत? जानें तिथि से लेकर पूजा विधि तक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पापमोचिनी एकादशी पड़ने जा रही...

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को...