back to top
26.1 C
New Delhi
Saturday, March 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

‘हरियाणा में AAP-Congress गठबंधन नहीं होना चाहिए…’ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रताप सिंह बाजवा ने जताई नाराजगी

कांग्रेस ने राहुल गांधी की सलाह पर आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन की संभावनाओ को देखने के लिए एक मिनी कमेटी बनाई है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। राहुल गांधी हरियाणा विधानसभा का चुनाव आम आदमी पार्टी के साथ मिलकर लड़ना चाहते हैं। कांग्रेस ने राहुल गांधी की सलाह पर आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन की संभावनाओं को देखने के लिए एक मिनी कमेटी बनाई है। यह कमेटी कांग्रेस आलाकमान को अपनी रिपोर्ट सौपेंगी। वहीं आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने भी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के ऑफर का स्वागत किया है और इसको लेकर बयान दिया था कि इसपर अंतिम फैसला अरविंद केजरीवाल लेंगे। अबकांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रताप सिंह बाजवा ने आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन को लेकर एक बड़ा बयान दिया है, उन्होंने कहा है कि कांग्रेस को हरियाणा में आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करना चाहिए। AAP से जितनी दूरी होगी, उतना कांग्रेस के लिए अच्छा रहेगा।  

इस पर अंतिम फैसला पार्टी के हाईकमान ही लेंगे: सुशील गुप्ता

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने कहा है कि हरियाणा विधानसभा चुनाव को कांग्रेस और AAP गठबंधन के तहत मिलकर लड़ेंगे या नहीं, इसको लेकर कुछ दिनों में ही निर्णय सबके सामने आ जाएगा। 

AAP हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता ने भी कांग्रेस के साथ गठबंधन की संभावनाओं को लेकर एक मीडिया चैनल को कहा है कि हरियाणा में AAP और कांग्रेस के बीच गठबंधन के तहत चुनाव लड़ने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। दोनों ही पार्टी के शीर्ष नेतृत्व इस संभावना को तलाश रहे हैं। अगर इस पर संभावना बन जाती है तो इस पर अंतिम फैसला पार्टी के हाईकमान ही लेंगे।  

हरियाणा से बीजेपी की विदाई होना तय है

AAP हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता ने अपनी बात जारी रखते हुए कहा कि हमारी पार्टी का मकसद ही बीजेपी की अहंकारी तानाशाही सरकार को जड़ से उखाड़ना है। इसके लिए हमें जो भी राह अपनानी होगी, उसको अपनाएंगे। पार्टी गठबंधन पर जो भी निर्णय लेगी, वो हरियाणा और देश दोनों के हित में होगा। AAP हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता ने कहा कि हरियाणा से बीजेपी की विदाई होना तय है। सुशील गुप्ता ने कहा है कि दोनों पार्टियां इंडिया गठबंधन का हिस्सा जरूर है, लेकिन मै फिर भी हरियाणा में 90 सीटों को लेकर अपनी तैयारी कर रहा हूं। हरियाणा में AAP 90 सीटों पर आधार है, जिसके लिए उम्मीदवारों की स्क्रूटनी की जा चुकी है। 

Advertisementspot_img

Also Read:

AAP विधायक नरिंदर कौर को BJP के टिकट ऑफर के दावे पर बढ़ा सियासी विवाद, जानिए टिकट ऑफर पर क्या बोले CM सैनी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और आम आदमी पार्टी की विधायक नरिंदर कौर भरज के बीच बयानबाज़ी तेज हो गई...
spot_img

Latest Stories

सोनू सूद के ऑफिस पहुंचे राजपाल यादव, हंसते हुए लगाए गले

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। राजपाल यादव इस समय बेल...

…तो IND vs NZ मुकाबले में बारिश डालेगी खलल? जानिए अहमदाबाद का मौसम अपडेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप का समापन 8...