back to top
24.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

संसद में घायल हुए BJP सांसद प्रताप सारंगी आज भी करते हैं साइकिल की सवारी, संपत्ति जानकर उड़ जाएंगे होश

संसद में घायल हुए BJP सांसद प्रताप सारंगी ओडिशा में अभी भी साइकिल की सवारी करते हैं। बहुत ही सादगी से रहने वाले सांसद प्रताप सारंगी की संपत्ति जानकर होश उड़ जाएंगे।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। संसद परिसर में आज 19 दिसंबर 2024 की सुबह सांसदों के बीच धक्का-मुक्की हुई। सांसदों की इस धक्का-मुक्की में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ सांसद प्रताप सारंगी को चोट लग गई। वह ओडिशा के बालासोर से सांसद हैं। प्रताप सारंगी ने आरोप लगाया है कि लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक सांसद को धक्का दिया जो उनके ऊपर आ गिरा। भाजपा के वरिष्ठ सांसद प्रताप सारंगी के सिर से खून निकल रहा था। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन इस घटना के कारण सता पक्ष और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। आज हम ससंद में धक्का-मुक्की में घायल हुए सांसद प्रताप सारंगी की संपति के बारे में जानेंगे। उन्हें ओडिशा के मोदी के नाम से भी जाना जाता है।

BJP सांसद प्रताप सारंगी की नेट वर्थ

मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, प्रताप सारंगी की शादी नहीं हुई है। उन्होंने अपना पूरा जीवन समाज के लिए अर्पित कर दिया है। प्रताप सारंगी ओडिशा में एक छोटे से घर में रहते हैं। उन्हें ओडिशा में अभी भी साइकिल की सवारी करते हुए देखा जा सकता है। प्रताप सारंगी द्वारा लोकसभा चुनाव 2024 में चुनाव आयोग को जमा किए गए हलफनामे के अनुसार उनकी संपति के बारे में जानते हैं। इस हलफनामे के अनुसार, प्रताप सारंगी ने वर्ष 2022-23 में ITR में अपनी इनकम 13,47,441 रुपये दिखाई थी। उन्होंने वर्ष 2021-22 में ITR में अपनी इनकम 10,35,601 रुपये दिखाई थी। वहीं वर्ष 2020-21 में उन्होंने ITR में अपनी इनकम 9,64,848 रुपये और वर्ष 2019-20 में अपनी इनकम 9,33,478 रुपये दिखाई थी।  

लोकसभा चुनाव 2024 में चुनाव आयोग को जमा किए गए हलफनामे के अनुसार, प्रताप सारंगी के पास उस समय 25 हजार रुपये कैश थे। प्रताप सारंगी के पांच बैंक खातों में कुल मिलाकर 1 लाख 34 हजार रुपये से ज्यादा रकम जमा थी। भाजपा सांसद प्रताप सारंगी के पास SBI के 7 लाख रुपये से अधिक के बॉन्ड्स हैं। इसके अलावा उन्होंने SBI Mutual Fund में 27 लाख रुपये से अधिक का निवेश किया है। भाजपा सांसद प्रताप सारंगी के पास 9 लाख रुपये से ज्यादा वैल्यू वाली इंश्योरेंस पॉलिसी SBI Life कवरेज भी है। उनके नाम पर Atlas Model 1995 साइकिल भी है जिसकी कीमत 270 रुपये दिखाई गई थी। भाजपा सांसद प्रताप सारंगी के पास कुल चल संपति का मूल्य 45 लाख 54 हजार रुपये है। प्रताप सारंगी के पास एक मिट्टी का मकान भी है, जिसकी कीमत 3000 रुपये है। उनके पास एक कृषि योग्य भूमि भी है जिसकी कुल वैल्यू 4 लाख रुपये दिखाई गई थी। प्रताप सारंगी पर कोई लोन नहीं चल रहा है।

प्रताप सारंगी का जीवन परिचय

प्रताप सारंगी का जन्म ओडिशा में हुआ था। उन्होंने ओडिशा के नीलगिरी के फकीर मोहन कॉलेज से ग्रेजुएशन की पढाई पूरी की। उन्होंने शादी नहीं की है। प्रताप सारंगी ने अपना पूरा जीवन समाज सेवा को अर्पित कर दिया है। उन्हें ओडिशा के मोदी के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी के टिकट पर ओडिशा की बालासोर सीट से जीत दर्ज की थी। उन्होंने अपनी राजनीतिक सफर की शुरुआत राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ में जिला स्तर कार्यकर्ता के रूप में की थी।

Advertisementspot_img

Also Read:

Bengal Election: Balrampur Seat पर 2026 में कांटे की टक्कर के आसार, 2016 और 2021 के नतीजों ने बढ़ाई सियासी हलचल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल की बलरामपुर विधानसभा सीट (Balrampur Seat) राज्य की उन सीटों में गिनी जाती है, जहां चुनावी मुकाबला बेहद दिलचस्प...
spot_img

Latest Stories

IPO News: भारत में जल्द आने वाला है इतिहास का सबसे बड़ा IPO, 31 मार्च तक फाइल हो सकता है DRHP

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के शेयर बाजार में जल्द...

निहाल नाम का मतलब- Nihal Name Meaning

Nihal Name Meaning – निहाल नाम का मतलब: Satisfied,...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵