नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आंबेडकर के अपमान के मुद्दे को लेकर संसद भवन के अंदर और बाहर संग्राम छिड़ा हुआ है। 19 दिसंबर की सुबह बीजेपी की ओर से यह आरोप लगाया गया कि राहुल गांधी ने BJP सासंदों को धक्का दिया है जिसमें प्रताप सारंगी को चोट आई है। जबकि राहुल गांधी का आरोप है कि जब वह संसद भवन में जाने की कोशिश कर रहे थे तो बीजेपी के सांसदों ने उन्हें रोकने की कोशिश की।
BJP सांसद प्रताप सारंगी घायल
गुरुवार सुबह संसद भवन सियासी अखाड़ा बनता हुआ दिखाई दिया। ओडिसा के बालासोर से BJP सांसद प्रताप सारंगी ने राहुल गांधी पर आरोप लगाते हुए कहा कि राहुल गांधी ने बीजेपी से सांसदों को धक्का दिया जिसकी वजह से सांसद मेरे ऊपर आकर गिर गए और मुझे चोट लग गई। हालांकि प्रताप सारंगी को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। बीजेपी की ओर से अर्जुना राम मेघवाल, कृषि मंत्री शिवराज सिंह और पीयूष गोयल उन्हें देखने के लिए अस्पताल रवाना हो गए हैं। संसदीय कार्य मंत्री किरन रिजीजू ने इस घटना को दुखद बताया। इसके अलावा बीजेपी की ओर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने राहुल गांधी को सामंतवादी होने का आरोप लगाया।
राहुल गांधी ने भी दी प्रतिक्रिया
अपने ऊपर लगे आरोपों के लेकर राहुल गांधी ने भी अपना पक्ष सामने रखा है। राहुल गांधी ने कहा कि जब वह सदन का कार्यवाई में भाग लेने के लिए संसद भवन के गेट पर पहुंचे तो बीजेपी के सांसदों ने उनका रास्ता रोक लिया। इसके अलावा उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि राज्यसभा में नेता विपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ धक्का मुक्की की गई। कांग्रेस ने इस मद्दे पर अपना बयान जारी किया है। कांग्रेस की ओर से कहा गया है कि संसद भवन का रास्ता रोकना सरासर गुंडई है।




