back to top
29.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

संसद में हुई धक्का-मुक्की में घायल BJP के दोनों सासंद RML अस्पताल से कैलाश अस्पताल शिफ्ट

संसद के शीतकालीन सत्र में मकर द्वार पर हुई धक्का-मुक्की में घायल बीजेपी के दोनों सांसदों को राम मनोहर लोहिया अस्पताल से शिफ्ट करके नोएडा के कैलाश अस्पताल भेज दिया गया है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 19 दिसंबर 2024 को संसद के शीतकालीन सत्र के खत्म होने से एक दिन पहले मकर द्वार पर राहुल गांधी और BJP सांसदों के बीच धक्का-मुक्की हुई थी जिसमें ओडिसा से सांसद प्रताप सारंगी और फरुक्खाबाद से सांसद मुकेश राजपूत चोटिल हो गए थे। इस घटना के बाद दोनों सांसदों को दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती करा दिया गया था। आज 4 दिन बाद 23 दिसंबर को उन्हें राम मनोहर लोहिया अस्पताल से छुट्टी मिल गई है हालांकि उन्हें अभी भी डॉक्टरों की निगरानी में रहना होगा जिसके लिए उन्हें नोएडा के कैलाश अस्पताल भेज दिया गया। 

राहुल गांधी पर लगा था धक्का देने का आरोप

यह पूरा मामला उस समय शुरु हुआ जब सदन की कार्यवाई में हिस्सा लेने राहुल गांधी समेत तमाम विपक्षी सांसद संसद पहुंते थे। संसद को मकर द्वार पर पक्ष और विपक्ष के सांसद आमने सामने आ गए और नारेबाजी करने लगे। इस दौरान बीजेपी के सांसदों ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने उन्हें धक्का दिया है जिसकी वजह से उनके दो सांसद चोटिल हो गए हैं। राहुल गांधी ने अपने ऊपर लगे इन आरोपों को नकारा और बीजेपी के सांसदों पर मल्लिकार्जुन खड़गे से धक्का-मुक्की करने का आरोप लगा दिया। राहुल गांधी ने यह आरोप भी लगाया कि मुद्दे से भटकाने के लिए इस मुद्दे को तूल दिया जा रहा है।

दोनों दलों ने शिकायत की थी

इस घटना के तुरंत बाद बीजेपी की ओर से अनुराग ठाकुर और बांसुरी स्वराज ने संसद मार्ग थाने में जाकर शिकायत दर्ज कराई थी जबकि कांग्रेस ने भी पुलिस स्टेशन जाकर बीजेपी के सांसदों पर धक्का-मुक्की और डंडे लेकर संसद में आने के खिलाफ शिकायत दी थी। इसके अलावा नागालैंड से सांसद फांगनोक कोन्याक ने राज्यसभा में राहुल गांधी पर आरोप लगया कि “वह मेरे बेहद नजदीक आ गए थे जिसके बाद मैं सहज हो गई थी।” कांग्रेस ने भी लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मुलाकात कर इस मामले की निष्पक्ष जांच करने की अपील की है। 

Advertisementspot_img

Also Read:

आंख और मुंह कितने सेंटीमीटर खुले? BJP पर जमकर गरजे अखिलेश यादव, कहा- सम्मान नहीं तो अपमान भी न करें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजधानी Lucknow में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के प्रस्तावित कार्यक्रम को प्रशासन ने सशर्त अनुमति दे दी...
spot_img

Latest Stories

रेवती नाम का मतलब-Revati Name Meaning

Meaning of Revati / रेवती नाम का मतलब :...

Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि से पहले घर लाएं ये चीजें, दूर होंगी कंगाली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि में माता रानी...

फारूक अब्दुल्ला पर हुई फायरिंग को लेकर टेंशन में गुलाम नबी आजाद, गंभीर जांच की मांग की

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार की रात जम्मू कश्मीर के...

पेट्रोल-डीजल और गैस की किल्लत पर सरकार का एक्शन, अमित शाह की अध्यक्षता में कमिटी बनाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई...

गर्मियां शुरू होने से पहले घूम आएं ये जगहें, मार्च में घूमने के लिए हैं बेस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च के महीने में न...

इच्छामृत्यु पर बनी इन फिल्मों को देखकर रह जाएंगे हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आपको बता दें कि, इस...