नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत जिसने अपने करियर में कई शानदार फिल्में की और अपनी एक्टिंग से दर्शकों के दिलों पर राज किया है। वे अब अदाकारी का जौहर दिखाने के बाद राजनीति की पारी खेल रही हैं। एक्ट्रेस साल 2024 में बीजेपी के टिकट पर हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से सांसद बनी । लेकिन, एक्ट्रेस को पॉलिटिक्स में मजा नहीं आ रहा है। ऐसा हम नही बल्कि,खुद कंगना ने ऐसा स्टेटमेंट देकर सबको चौंका दिया है।
बता दे, एक्टर से राजनेता बनी कंगना ने हाल ही में अपने एक पोस्ट से सबके मन में खलबली मचा दी है जहां उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान अपनी सरकारी सैलरी से नाखुशी जताई है। उन्होंने कहा, उनके अपनी जेब से लाखों खर्च हो जाते हैं। एक्ट्रेस साल 2024 में बीजेपी के टिकट पर हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से सांसद बनी थीं। हां वो अब अलग बात है कि, कंगना को राजनीति पसंद नहीं आ रही है। हाल ही में उन्होंने ऐसी स्टेटमेंट देकर सबको चौंका दिया। अब कंगना ने अपनी सरकारी सैलरी को लेकर बात की जहां एक्ट्रेस ने कहा, मैं हमेशा कहती हूं कि राजनीति एक बहुत महंगा शौक है जब उनसे “शौक” शब्द के इस्तेमाल पर सवाल किया तो, उन्होंने जवाब दिया अगर आप सांसद हैं, तो आप इसे प्रोफेशन के तौर पर नहीं अपना सकते । क्योंकि,आपको नौकरी की ज़रूरत है, बशर्ते आप अगर एक ईमानदार इंसान हो।
कंगना ने आगे कहा, “मैं समझती हूं कि, यहां आपको अपने कुक और ड्राइवर को रखने के लिए जो भी सैलरी मिलती है, उसमें से आपके पास असल में सिर्फ़ सिर्फ़ 50 हजार से 60 हजार रुपये बचते हैं, यही एक सांसद के तौर पर आपकी सैलरी है। बता दें कि भारत में एक सांसद का वेतन लगभग 1.24 लाख रुपये होता है।
‘जेब से लाखों खर्च होता है’
कंगना ने आगे कहा कि, अगर उन्हें अपने निर्वाचन क्षेत्र के किसी भी हिस्से में कुछ स्टाफ के साथ जाना हो तो उनके साथ कार में यात्रा करनी हो, तो खर्च लाखों में होता है। क्योंकि हर जगह कम से कम 300-400 किलोमीटर दूर होती है। आपको समझना चाहिए कि यह बहुत महंगा शौक है जिसके लिए आपको नौकरी की जरुरत पड़ेगी ही है। बहुत से सांसदों का बिजनेस है, वे वकील के तौर पर काम कर रहे हैं। “उन्होंने आगे कहा कि, जो लोग मुझसे पहले आए जैसें, जावेद अख्तर जी, वे अपना काम करते रहे। आपको काम करना है जावेद अख्तर 2010 से 2016 तक राज्यसभा सांसद रहे उन्हें तत्कालीन राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने कला के क्षेत्र में मनोनीत किया था।
कंगना राजनीति को नहीं कर रहीं एंजॉय
इससे पहले कंगना ने ये भी कहा कि, उन्हें पॉलिटिक्स में मजा नहीं आ रहा है, लोग उनके पास टूटी नालियों और सड़कों की समस्या लेकर आते हैं। कंगना ने कहा था कि, वे सोशल वर्क उनका बैकग्राउंड नहीं है। कंगना रनौत के वर्क फ्रंट की बात करें तो, उनकी आखिरी रिलीज फिल्म इमरजेंसी थी। जिसमें वे नजर आई थी वही अब एक्ट्रेस की अपकमिंग फिल्मों में तनु वेड्स मनु 3, इमली और भारत भाग्य विधाता सहित कई प्रोजेक्ट शामिल हैं।




