back to top
25.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

हरियाणा में BJP को 3 निर्दलीय विधायकों का मिला समर्थन, देश की सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल का नाम भी शामिल

हरियाणा में 3 निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी बीजेपी को अपना समर्थन दे दिया है, इससे पार्टी की ताकत बढ़कर अब 51 विधानसभा सीटों तक पहुंच गयी है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर सभी दलों ने जमकर तैयारी की थी। हरियाणा विधानसभा चुनाव के परिणामों से पहले कांग्रेस और बीजेपी दोनों पार्टी अपनी अपनी जीत का दावा कर रही थी। दोनों ही पार्टी अपनी अपनी चुनावी रणनीति के दम पर चुनावों की घोषणा से पहले अपनी अपनी जीत का ये दावा ठोक रहे थे। लेकिन 8 अक्टूबर 2024 को जब चुनाव आयोग ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के परिणाम घोषित किए तो बीजेपी ने बड़ी जीत दर्ज की और राज्य में लगातार तीसरी बार जीतने का रिकॉर्ड बना डाला।

अब बीजेपी के पास हरियाणा में 51 विधानसभा सीटें हो गई हैं

बीजेपी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में 48 सीटों पर जीत दर्ज की है, वहीं कांग्रेस ने 37 सीटों पर जीत दर्ज की है, INLD ने 2 सीटों पर और 3 निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी जीत दर्ज की है। बीजेपी को हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों में से 48 विधानसभा सीटों में जीत हासिल हुई है, वहीं राज्य में सरकार बनाने के लिए 46 विधानसभा सीटों का आंकड़ा है। इस हिसाब से हरियाणा में बीजेपी पूर्ण बहुमत के साथ अपनी सरकार बनाने जा रही है। अब 3 निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी बीजेपी को अपना समर्थन दे दिया है, इस हिसाब से अब बीजेपी के पास हरियाणा में कुल मिलाकर 51 विधानसभा सीटें हो गई हैं।

सावित्री जिंदल ग्रुप की मालकिन हैं

भाजपा को अपना समर्थन देने वाले 3 निर्दलीय उम्मीदवारों में से एक भारत की सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल है, वह बीजेपी सांसद नवीन जिंदल की मां हैं। सावित्री जिंदल ने अपने बेटे नवीन जिंदल के साथ दिल्ली में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और भाजपा सांसद बिप्लब कुमार देब के साथ मुलाकात करके बीजेपी को अपना समर्थन देने की बात कही। बता दें कि सावित्री जिंदल ग्रुप की मालकिन हैं। वह पहले कांग्रेस की नेता हुआ करती थी। लेकिन उन्होंने मार्च में कांग्रेस को छोड़कर बीजेपी को ज्वाइन कर लिया था। लेकिन बीजेपी ने उन्हें हिसार विधानसभा सीट से टिकट नहीं दिया, जिसके बाद उन्होंने बीजेपी को छोड़कर निर्दलीय चुनाव लड़ा और हिसार विधानसभा सीट पर जीत हासिल की। अब उन्होंने निर्दलीय चुनाव जीतने के बाद बीजेपी को समर्थन देने का निर्णय लिया है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Bihar Election Result 2025: सिंगिंग या विधायकी पद किससे ज्‍यादा इनकम? जानें मैथिली ठाकुर की कमाई का सच

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । बिहार चुनाव की काउंटिंग आगे बढ़ने के साथ ही अलीनगर सीट का रोमांच चरम पर पहुँच गया है। हर...
spot_img

Latest Stories

वाणीश नाम का मतलब- Vaneesh Name Meaning

Meaning of Vaneesh / वाणीश नाम का मतलब: Lord...

14 या 15 मार्च, कब रखा जाएगा पापमोचनी एकादशी व्रत? जानें तिथि से लेकर पूजा विधि तक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पापमोचिनी एकादशी पड़ने जा रही...

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को...