नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे आते ही कांग्रेस के लिए मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। I.N.D.I.A के उनके साथी ही उन पर हमलावर होते दिखाई दे रहे हैं। अब आम आदमी पार्टी ने भी कांग्रेस को ओवर कॉन्फिडेंट बताया और दिल्ली विधानसभा चुनाव अकेले लड़ने की बात कही। इससे पहले UBT सांसद प्रियंका चतुर्वेदी भी कांग्रेस पर सवाल खड़े कर चुकी हैं।
अपने ओवर कॉन्फिटेंट की वजह से हारी कांग्रेस- AAP
हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे के बाद कांग्रेस की सहयोगी पार्टियां ही उन पर सवाल खड़े कर रही हैं। आम आदमी पार्टी ने कहा कि कांग्रेस अपने ओवर कॉन्फिटडेंट की वजह से हारी है, अगर कांग्रेस अपने सहयोगियों को साथ लेकर चलती तो तस्वीर बदल सकती थी। बता दें कि नतीजों के ऐलान के बाद UBT सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने भी कांग्रेस पर सवाल खडे करते हुए कहा था कि आमने सामने की लड़ाई में कांग्रेस BJP से हमेशा पिछड़ती है। संजय राउत ने भी कांग्रेस को ओवर कॉन्फिडेंट बताया था और कहा था कि कांग्रेस ने सहयोगियों की नजरअंदाजी की।
AAP ने किया दिल्ली विधानसभा अकेले लड़ने का ऐलान
आप प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कि आम आदमी पार्टी दिल्ली विधानसभा का चुनाव अकेले लड़ेगी। कांग्रेस पर हमलावर होते हुए उन्होंने कहा कांग्रेस अति आत्मविश्वास का शिकार हो गई है जबकि भाजपा के अंदर अंहकार कूट कूट कर भरा है। दिल्ली विधानसभा चुनाव में हम अपने कामों को दिल्लीवालों के सामने रखेंगे और काम के आधार पर ही चुनाव लडे़ंगे। आपको बता दें कि अरविंद केजरीवाल CM पद से इस्तीफा देने के बाद चुनावी मोड में आ गए हैं और जनता की अदालत जैसे कैंपने का जरिए दिल्लीवासिंयों के साथ संपर्क साध रहे हैं।




