back to top
33.1 C
New Delhi
Sunday, May 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भारत की सबसे अमीर महिला हैं रोशनी नादर! अंबानी-अडानी को दे रहीं टक्कर

भारत की सबसे अमीर महिला रोशनी नादर बन गई हैं। वो ‘ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स’ में शामिल हो गई हैं।

नई दिल्‍ली,रफ्तार डेस्‍क। रोशनी नादर भारत की सबसे अमीर महिला बन गई हैं। इस वक्‍त वो भारत के मशहूर बिजनसमैन मुकेश अंबानी-गौतम अडानी को टक्‍कर दे रही हैं। हाल ही में HCL ग्रुप के संस्थापक शिव नादर ने अपनी कंपनी में 47 फीसदी हिस्सेदारी अपनी बेटी रोशनी नादर मल्होत्रा ​के नाम की है। ‘ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स’ के अनुसार, रोशनी अब 3.13 लाख करोड़ रुपये की नेटवर्थ के साथ तीसरी सबसे अमीर भारतीय बन गई हैं। उनसे ज्यादा संपत्ति सिर्फ मुकेश अंबानी और गौतम अडानी के पास है।

कैसे बनी भारत के सबसे अमीर महिला 

रोशनी नादर मल्‍होत्रा से पहले उनके पिता शिव नादर भारत के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति थे। उनके नेतृत्व वाली HCL टेक्नोलॉजी देश की तीसरी सबसे बड़ी आईटी कंपनी है। इसका मार्केट कैप 4.20 लाख करोड़ रुपये है। अब इसकी बड़ी हिस्सेदारी शिव नादर की बेटी के पास है। पिता ने अपनी कंपनी में 47 फीसदी हिस्सेदारी अपनी बेटी रोशनी को दे दी है। इसी के साथ रोशनी भारत के सबसे अमीर महिला बन गई हैं। 

ब्रिटेन से की एमबीए की पढ़ाई

रोशनी के एजुकेशन की बात करें तो वो ब्रिटेन की नॉर्थवेस्टर्न यूनिवर्सिटी से कम्युनिकेशन में स्नातक हैं। उन्होंने केलॉग स्कूल ऑफ मैनेजमेंट से एमबीए की पढ़ाई पूरी की है। रोशनी ने ब्रिटेन में स्काई न्यूज में बतौर प्रोड्यूसर अपने करियर की शुरुआत की थी। रोशनी 2009 में अपने पिता की कंपनी HCL Technologies और HCL Infosystems की होल्डिंग कंपनी HCL Corporation से जुड़ीं। वे 2020 में HCL Tech की चेयरपर्सन बनीं। उनके नेतृत्व में HCL ने 13,740 करोड़ रुपये में 7 IBM उत्पादों का अधिग्रहण किया। यह HCL के इतिहास का सबसे बड़ा अधिग्रहण था।

रोशनी ने सावित्री जिंदल को पीछे छोड़ा 

रोशनी नादर अब देश की सबसे अमीर महिला भी हैं। इस मामले में उन्होंने सावित्री जिंदल को पीछे छोड़ दिया है, जिनके पास 2.63 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति है। जिंदल पांचवे सबसे अमीर व्यक्ति हैं। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स-इंडिया लिस्ट के अनुसार, मुकेश अंबानी 7.7 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ सबसे अमीर भारतीय बने हुए हैं। गौतम अडानी करीब 6 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ दूसरे नंबर पर हैं।

अमेरिका के साथ साझेदारी में भूमिका 

रोशनी नादर यूएस-इंडिया स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप फोरम के निदेशक मंडल में शामिल हैं। वह ‘द नेचर कंजर्वेंसी’(The Nature Conservancy) के ग्लोबल बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स से भी जुड़ी हैं। इसके अलावा, वह HDFC एसेट मैनेजमेंट कंपनी के बोर्ड में स्वतंत्र निदेशक के रुप में शामिल है। वहीं, रोशनी शिव नादर फाउंडेशन की ट्रस्टी हैं। व्यापार और समाज में उनकी सहभागीता के लिए अनेंको बार बार फॉर्च्यून इंडिया की सबसे शक्तिशाली महिलाओं की लिस्‍ट में शामिल किया जा चुका है। 

Advertisementspot_img

Also Read:

Advertisementspot_img
spot_img

Latest Stories

Android यूजर्स के लिए सरकार की हाई-रिस्क चेतावनी, तुरंत करें ये काम वरना हो सकता है बड़ा नुकसान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप Android स्मार्टफोन इस्तेमाल करते...

New Labour Code: देश में लागू हुए 4 नए लेबर कोड, सैलरी-PF से लेकर नौकरी तक बदल जाएंगे कई नियम

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्र सरकार ने चारों नए लेबर...

RCB vs MI: चिन्नास्वामी में होगा रनों की बरसात का खेल, जानिए किस टीम का पलड़ा भारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 का 54वां मुकाबला Royal...

महिलाओं के लिए बड़ी सुविधा, कार्यस्थल पर उत्पीड़न की शिकायत अब ऑनलाइन करें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में...

IRCTC पर जरा सी गलती पड़ सकती है भारी, AI सिस्टम तुरंत ब्लॉक कर देगा अकाउंट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IRCTC ने ऑनलाइन टिकट बुकिंग सिस्टम...

CSK vs LSG: चेपॉक में स्पिन का होगा खेल, जानिए किस टीम का पलड़ा भारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 का 53वां मुकाबला Chennai...

रोज एक जैसा खाना पड़ सकता है भारी, बिगड़ सकती है गट हेल्थ

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में...

Pin Code Search

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵