back to top
27.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

गोवा में दोपहर 12 बजे भाजपा 19 सीटों पर आगे,मुख्यमंत्री सांकलिम में आगे

नयी दिल्ली , 10 मार्च (आईएएनएस)। गोवा के विधानसभा चुनाव की मतगणना में सत्तारुढ़ भारतीय जनता पार्टी 12 बजे तक 19 सीटों पर आगे चल रही है और 11 सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशी आगे हैं। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार गोवा की 40 सदस्यीय विधानसभा में महाराष्ट्रवादी गोमंतक पार्टी, जो तृणमूल कांग्रेस के साथ चुनाव लड़ी है,उसे प्रत्याशी तीन सीटों पर आगे चल रहे हैं। निर्दलीय भी तीन सीटों पर आगे चल रहे हैं। आम आदमी पार्टी दो सीटों पर आगे है और एक सीट पर गोवा फॉरवर्ड पार्टी और एक ही सीट पर रिवोल्यूशनरी गोवा पार्टी आगे है। सांकलिम विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, जो शुरूआती दौर में पिछड़ रहे थे, अब 9,915 मतों के साथ आगे हैं। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्याशी धर्मेश सगलानी को 9,802 वोट मिले हैं। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल मनोहर पर्रिकर , जो पंजी सीट से निर्दलीय खड़े थे, वह भाजपा प्रत्याशी अतांसियो मोंसेर्राते से पीछे चले रहे हैं। –आईएनएस एकेएस/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

14 या 15 मार्च, कब रखा जाएगा पापमोचनी एकादशी व्रत? जानें तिथि से लेकर पूजा विधि तक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पापमोचिनी एकादशी पड़ने जा रही...

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को...