back to top
24.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बिहार विधानसभा में आज पेश होगा पेपर लीक रोकथाम से जुड़ा बिल, ये हैं सख्त नियम

Bihar News: सभी की बिहार विधानसभा में पेश होने वाले इस बिल पर विशेष नजर है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बिहार विधानसभा में आज 24 जुलाई 2024 को मानसून सत्र के तीसरे दिन नीतीश सरकार तीन बिल पेश करेगी। जिसमे एक बड़ा बिल पेपर लीक के रोकथाम को लेकर है। सभी क बिहार विधानसभा में पेश होने वाले इस बिल पर विशेष नजर है। हाल में ही पेपर लीक को लेकर पूरे देश में काफी बवाल मचा था।ी

इसके अंतगर्त आने वाले सभी अपराध गैरजमानती होंगे

नीट UG पेपर लीक का केंद्र तो बिहार ही था, जिसको लेकर बिहार के सीएम नीतीश कुमार काफी सख्त हैं और प्रदेश में इस तरह के किसी भी पेपर लीक को रोकने के लिए आज मानसून सत्र के तीसरे दिन एक बिल पेश करेंगे। नीतीश सरकार द्वारा आज बिहार विधानसभा में मानसून सत्र के दौरान जो पेपर लीक की रोकथाम को लेकर बिल पेश किया जाएगा, उसमे पेपर लीक की गतिविधियों से जुड़े लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के प्रावधान हैं। पेपर लीक को लेकर नीतीश सरकार ने सख्त कानून बनाए हैं। इस बिल में दिए गए प्रावधान के अनुसार अगर कोई व्यक्ति पेपर लीक मामले में दोषी पाया जाता है तो उस पर सख्त कार्रवाई करते हुए 3 से 10 साल की सजा के साथ 1 करोड़ का जुरमाना भी लगाया जा सकता है। इस कानून को इतना सख्त बनाया गया है कि इसके अंतगर्त आने वाले सभी अपराध गैरजमानती होंगे। 

बिहार सरकार मानसून सत्र में तीन बिल पेश करेगी

बिहार सरकार ने पेपर लीक की रोकथाम वाले इस बिल में पेपर लीक के दोषियों की जांच को अब डीएसपी रैंक के अधिकारी द्वारा करवाने का प्रावधान रखा है। बिहार सरकार आज 24 जुलाई 2024 को विधानसभा के मानसून सत्र में तीन बिल पेश करेगी। इसमें एक बिल तो पेपर लीक की रोकथाम को लेकर है। जिसका नाम बिहार लोक परीक्षा विधेयक 2024 है। इसके अलावा दो अन्य बिल बिहार विधानसभा के मानसून सत्र में पेश किए जाएंगे। जो कि बिहार माल और सेवा कर विधेयक 2024, बिहार लिफ्ट एवं एस्केलेटर विधेयक 2024 है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Kerala Assembly Election 2026: केरल में LDF के साथ चुनाव लड़ेगी RJD, तेजस्वी यादव का बड़ा ऐलान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Tejashwi Yadav ने आगामी केरल विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी RJD इस बार...
spot_img

Latest Stories

ओंकार नाम का मतलब-Omkar Name Meaning

Omkar Name Meaning – ओंकार नाम का मतलब :...

West Bengal Assembly 2026: टॉलीगंज सीट से कौन लहरा सकता है जीत का परचम, TMC या BJP? जानिए समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। साउथ कोलकाता के अंतर्गत आने वाली...

Tarvel Tips: पार्टनर के साथ घूमने के लिए ये हैं बेस्ट जगह, आज ही बनाएं प्लान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आप अपने पार्टनर के...

आज जिंदा हूं तो PM मोदी और अमित शाह की वजह से…’ चार साल बाद छलका नुपुर शर्मा का दर्द

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नुपुर शर्मा ने दिल्ली में आयोजित...

IPL 2026 से पहले शादी के बंधन में बंधे RCB के ये गेंदबाज, रेप का लग चुका है आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हाल ही में कुलदीप यादव ने...