नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज 23 जुलाई 2024 को संसद में आम बजट पेश किया। वहीं निर्मला सीतारमण ने बिहार के लिए अपने बजट के माध्यम से कई बड़े ऐलान कर डालें। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस आम बजट को पेश करते हुए अपने भाषण में कहा कि बिहार में नए मेडिकल कॉलेज और एयरपोर्ट बनाए जाएंगे। निर्मला सीतारमण ने बिहार के लिए 26000 करोड़ की राशि राज्य में सड़कों को बनाने के लिए देने का भी ऐलान किया।
रोहिणी आचार्य ने इस आम बजट को लेकर नीतीश कुमार पर निशाना साधा
वहीं RJD मुखिया लालू यादव की बेटी और पार्टी नेता रोहिणी आचार्य ने इस आम बजट को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। रोहिणी आचार्य ने नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा “विशेष – राज्य की बिहार की वाजिब व् बहुप्रतीक्षित मांग बिहार के प्रति दुर्भाव रखने वाली मोदी नीत सरकार के द्वारा ख़ारिज कर दी गयी है, बिहारियों के डीएनए पर सवाल उठाने वालों, खुले मंच से बिहार की बोली लगाने वालों के इस निर्णय का अंदेशा तो था , मगर एक उम्मीद भी थी कि जिन बैसाखियों के दम पर केंद्र की सरकार टिकी है , उनकी मांग के मद्देनजर, दबाब में ही सही इस दफा बिहार के साथ न्याय होगा , मगर हुआ वही जिसका अंदेशा था ” बिहार के हित की अनदेखी करते हुए मांग सिरे से ख़ारिज कर दी गयी “
बिहार के हितों के प्रति अपनी निष्ठा साबित करें
रोहिणी आचार्य ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए आगे लिखा “अगर बिहार के हितों के प्रति तनिक भी नैतिक जिम्मेदारी है, तो अब निर्णय लेने की बारी एनडीए गठबंधन की सरकार में शामिल बिहार के बैसाखियों की है , या तो ठगुआ गठबंधन का हिस्सा बने रह कर , बिहार के साथ वादाखिलाफी करने वाली सरकार को अपना समर्थन देना जारी रख कर एक दफा फिर से खुद को कुर्सी की राजनीति तक ही सीमित होना साबित करें या फिर तत्काल अपना समर्थन वापस लेने के निर्णय के साथ बिहार व् बिहार के हितों के प्रति अपनी निष्ठा साबित करें। “
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in





