नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट कुछ ही देर में घोषित होने वाला है। रिजल्ड के साथ ही साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स स्ट्रीम के टॉपर्स की लिस्ट भी जारी की जाएगी। रिजल्ट दोपहर 1 बजकर 15 मिनट बजे जारी होगा। परीक्षार्थी अपना रिजल्ट वेबसाइट http://www.interresult2025.com और https://interbiharboard.com पर जाकर देख सकते हैं।
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि रिजल्ट दोपहर 1:15 बजे समिति के कार्यालय में जारी होगा। बता दें कि 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 1 से 15 फरवरी 2025 तक हुआ था, जिसमें कुल 1292313 लाख छात्र-छात्राओं में से 6,41,847 छात्राएं और 6,50,466 छात्र शामिल हुए थे। परीक्षार्थी अपना रिजल्ट वेबसाइट http://www.interresult2025.com और https://interbiharboard.com पर जाकर देख सकते हैं।
27 फरवरी से शुरू हुआ था उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन
उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 27 फरवरी से 8 मार्च तक हुआ। मालूम हो कि बोर्ड मूल्यांकन समाप्त होने के 16वें दिन रिजल्ट जारी होगा। पिछले साल की बात करें तो पिछले साल नतीजे 23 मार्च को जारी हो गए थे। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इस वर्ष राज्य भर के 1,677 केंद्रों पर इंटर परीक्षा 2025 आयोजित की थी।
इस प्रोसेस से चेक करें रिजल्ट
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट seniorsecondary.biharboardonline.com पर जाएं।
- वेबसाइट के होम पेज पर रिजल्ट से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- रोल नंबर और रोल कोड की जानकारी भरकर सबमिट करें।
- इसके बाद रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन होगा। यहां पर मार्कशीट डाउनलोड करने का ऑप्शन भी मिलेगा।




