back to top
33.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

JAC 12th Arts Result 2025: झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स का रिजल्ट जारी, यहां रोल नंबर डालकर ऐसे करें चेक

झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने इंटरमीडिएट आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट जारी कर दिया है। जो छात्र इस साल कक्षा 12वीं आर्ट्स की परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने इंटरमीडिएट आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट जारी कर दिया है। जो छात्र इस साल कक्षा 12वीं आर्ट्स की परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपना रिजल्ट अब jacresults.com या jac.jharkhand.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।

इस बार पास प्रतिशत 95.62%

इस बार कुल 2,27,222 छात्रों ने परीक्षा दी, जिनमें से 2,17,273 छात्र सफल रहे। इस तरह पास होने वालों का प्रतिशत 95.62% रहा। पिछले साल की तुलना में इस बार रिजल्ट में बढ़त देखने को मिली है।

JAC 12th Arts Result ऐसे चेक करें

वेबसाइट jacresults.com पर जाएं

“JAC 12th Arts Result 2025” के लिंक पर क्लिक करें

रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करें

सबमिट बटन पर क्लिक करें

आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी, उसे डाउनलोड या प्रिंट कर लें

ऑनलाइन मार्कशीट का क्या करें?

छात्र इस ऑनलाइन स्कोरकार्ड का इस्तेमाल कॉलेज एडमिशन या स्कॉलरशिप आवेदन में कर सकते हैं। बाद में स्कूल से ऑरिजिनल मार्कशीट और सर्टिफिकेट जरूर लें।

परीक्षा कब हुई थी?

JAC 12वीं की आर्ट्स परीक्षा 11 फरवरी से 4 मार्च 2025 तक आयोजित की गई थी। रिजल्ट आने के बाद अब छात्र ऑनलाइन स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं और कुछ दिन बाद अपने स्कूल से मूल मार्कशीट भी ले सकेंगे।

Science और कॉमर्स का रिजल्ट पहले ही आया था

झारखंड बोर्ड ने 31 मई को ही 12वीं साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट जारी कर दिया था:

साइंस स्ट्रीम: 79.26% पास

कॉमर्स स्ट्रीम: 91.92% पास

कुछ जिलों का प्रदर्शन शानदार रहा

कॉमर्स में लातेहार जिले का रिजल्ट 100% रहा, साइंस में कोडरमा, हजारीबाग, पलामू जैसे जिलों ने अच्छा प्रदर्शन किया। इस वर्ष झारखंड बोर्ड कक्षा 12वीं की साइंस स्ट्रीम में कुल 79.26% छात्र सफल घोषित किए गए, जबकि कॉमर्स स्ट्रीम में 91.2% का प्रभावशाली पास प्रतिशत दर्ज किया गया. खास बात यह रही कि लातेहार जिला ने दोनों स्ट्रीम्स में शीर्ष प्रदर्शन किया है।

Advertisementspot_img

Also Read:

क्या IAS से ज्यादा होती है IFS की सैलरी? जानिए दोनों अफसरों की तनख्वाह और मिलने वाली सुविधाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हर साल लाखों युवा UPSC की परीक्षा देते हैं और सपना देखते हैं कि वे देश के बड़े अफसर बनें। इस...
spot_img

Latest Stories

किसी भी जनसभा में उड़ा दूंगा…’ BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को जान से मारने की धमकी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गाजियाबाद के लोनी से बीजेपी विधायक...

कार्तिक आर्यन से आर माधवन तक ये सेलेब्स पहले थे इंजीनियर, फिर यू बन गए स्टार्स

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदी सिनेमा में आज के...