back to top
32.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बिहार में शिक्षकों के लिए न्यू ट्रांसफर पॉलिसी जारी, इन शिक्षकों को मिलेगी सुविधा

इस नीति के तहत एक स्कूल में 70 से अधिक महिला शिक्षकों की नियुक्ति नहीं होनी चाहिए। इस नीति का लाभ उन्हें मिलेगा जो BPSC के जरिए नियुक्त हुए हैं या जिन्होंने मैंडेटरी टेस्ट पास किया हुआ है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बिहार सरकार ने सोमवार को नई ट्रांसफर पॉलिसी की घोषणा की है। इस पॉलिसी के तहत उन शिक्षकों को प्रथामिकता दी जाएगी जो गंभीर बीमारियों से ग्रस्त हैं या दिव्यांग है। शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने इस नीति की घोषणा करते हुए कहा कि केवल शिक्षकों के आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे।

नई शिक्षा नीति से शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार आएगा

सुनील कुमार ने कहा कि “नई ट्रांसफर नीति से प्रदेश के सरकारी स्कूलों के शिक्षकों के तबादलों और पोस्टिंग में एकरूपता आएगी। इससे न केवल शिक्षकों को राहत मिलेगी, बल्कि शिक्षा की गुणवत्ता में भी सुधार आएगा।” उन्होंने कहा, “इस नीति के तहत उन लोगों को प्रथमिकता दी जाएगी, जिनके साथ हेल्थ इशूज हैं। जो शिक्षक गंभीर रूप से बीमार हैं, दिव्यांग हैं, जिनके पति नहीं हैं, जो तलाकशुदा हैं, जो पति-पत्नी दोनों टीचर हैं उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी। साथ ही किसी भी स्कूल में महिला शिक्षकों की संख्या 70 से अधिक नहीं होनी चाहिए।”

हर 5 साल बाद होना चाहिए ट्रांसफर

टीचरों को इनकी पोस्टिंग के हर 5 साल बाद ट्रांसफर कर दिया जाना चाहिए। विभाग की ओर से उन्हें पोस्टिंग स्थानों से संबंधित 10 ऑप्शन देगा। साथ ही सुनिश्चित किया जाएगा कि उनके पास के जिले में या सबडिविजन में किया जाए।

BPSC के जरिए नियुक्त हुए टीचरों को मिलेगा लाभ

इस ट्रांसफर पॉलिसी ने उन 1.80 लाख शिक्षकों के लिए भी ट्रांसफर और पोस्टिंग का रास्ता खोल दिया है जिन्होंने राज्य में कंपीटिशन की परीक्षा पास की है। हालांकि यह नीति इन टीचरों पर लागू नहीं होती है जिन्हें स्थानीय नगर निकायों ने नियुक्त किया है या जिन्होंने कोई कंपीटिशन की परीक्षा पास नहीं की है। इस नीति का लाभ उन्हें मिलेगा जो BPSC के जरिए नियुक्त हुए हैं या जिन्होंने मैंडेटरी टेस्ट पास किया हुआ है।

Advertisementspot_img

Also Read:

बिहार में किस लोकसभा सीट पर पड़े थे सबसे ज्‍यादा NOTA वोट? जानिए ऐसे अहम सवालों के जवाब

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । बिहार में विधानसभा चुनाव का माहौल जोर पकड़ रहा है और सियासी हलचलें तेज हो गई हैं। इस...
spot_img

Latest Stories

Chaitra Navratri 2026: घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि और नौ दिन की त्योहार की पूरी जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म का सबसे पवित्र और...

भारत में क्या है इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया? विदेशों से कितनी अलग है पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट...

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...

हरीश राणा को SC ने इच्छा मृत्यु की इजाजत दी, देश में पहली बार हुआ ऐसा फैसला

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को...