back to top
20.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

70th National Film Awards : मिथुन चक्रवर्ती को मिला दादा साहेब फाल्के अवार्ड, ये रही सभी विजेताओं की लिस्ट

National Film Awards 2024 मंगलवार को दिल्ली में होस्ट किया गया। इसमें मिथुन चक्रवर्ती, ऋषभ शेट्टी से लेकर कई बड़ी हस्ती को अवार्ड से नवाजा गया।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मंगलवार 8 अक्टूबर को दिल्ली में आयोजित हुए 70th National Film Awards 2024 सेरेमनी में सभी विनर्स को देश के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सम्मानित किया है। मिथुन चक्रवर्ती, ऋषभ शेट्टी, नीना गुप्ता समेत बॉलीवुड के तमाम दिग्गज सितारे शामिल है। जहां मिथुन चक्रवर्ती को दादा साहेब फाल्के अवार्ड से सम्मानित किया गया। तो वहीं कई बड़ी हस्ती को नेशनल फिल्म अवार्ड से नवाजा गया।

मिथुन चक्रवर्ती को मिला दादा साहेब फाल्के अवार्ड

मिथुन चक्रवर्ती को दादा साहेब फाल्के अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा इसका आगाज पहले ही हो गया था। वहीं बीते दिन हुए इस अवॉर्ड फंक्शन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने हाथों से मिथुन चक्रवर्ती को दादा साहेब फाल्के अवार्ड से नवाजा। अवार्ड लेते हुए मिथुन चक्रवर्ती काफी भावुक नजर आए। एक्टर ने लोगों से कहा, ‘पहले मैं भगवान से बहुत शिकायत करता था, अब कोई शिकायत नहीं है। इसके साथ ही एक्टर ने फैंस को कभी हार न मानने को कहा।’

ऋषभ शेट्टी बेस्ट एक्टरअवार्ड

ऋषभ शेट्टी को कांतारा के लिए बेस्ट एक्टर के खिताब से नवाजा गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा सम्मानित किए जाने पर ऋषभ शेट्टी ने कहा कि,’मैं बहुत खुश हूं। हमने एक नहीं दो अवार्ड जीते हैं जिससे यह पल और भी इंजॉय करने वाला हो गया है। मैं अक्सर ऐसी फिल्म बनाने की कोशिश करता हूं जो कि समाज में बदलाव लाए और लोगों को एक सिख दे। 

ये रही अवार्ड विजेताओं की लिस्ट 

सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म: आट्टम

सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म: कंतारा

सर्वश्रेष्ठ अभिनेता: ऋषभ शेट्टी, कंतारा

सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री – नित्या मेनन और मानसी पारेख

सर्वश्रेष्ठ निर्देशक – सूरज बड़जात्या

सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री – नीना गुप्ता

सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता – पवन मल्होत्रा

सर्वश्रेष्ठ डेब्यू – फौजा, प्रमोद कुमार

सर्वश्रेष्ठ तेलुगु फिल्म – कार्तिकेय 2

सर्वश्रेष्ठ तमिल फिल्म – पोन्नियिन सेलवन – भाग 1

सर्वश्रेष्ठ पंजाबी फिल्म – बागी दी धी

सर्वश्रेष्ठ ओडिया फिल्म – दमन

सर्वश्रेष्ठ मलयालम फिल्म – सऊदी वेलक्का CC.225/2009

सर्वश्रेष्ठ मराठी फिल्म – वलवी

सर्वश्रेष्ठ कन्नड़ फिल्म – केजीएफ: चैप्टर 2

सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म – गुलमोहर

विशेष उल्लेख – गुलमोहर में मनोज बाजपेयी , और कालीखान के लिए संजय सलिल चौधरी

सर्वश्रेष्ठ एक्शन निर्देशन – केजीएफ: चैप्टर 2

सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी – तिरुचित्रबलम

सर्वश्रेष्ठ गीत – फ़ौजा

सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक – प्रीतम (गीत), एआर रहमान (पृष्ठभूमि स्कोर)

बेस्ट मेकअप – अपराजितो

सर्वश्रेष्ठ वेशभूषा – कच्छ एक्सप्रेस

सर्वश्रेष्ठ प्रोडक्शन डिज़ाइन – अपराजितो

सर्वश्रेष्ठ संपादन – आट्टम

सर्वश्रेष्ठ ध्वनि डिज़ाइन – पोन्नियिन सेलवन – भाग 1

सर्वश्रेष्ठ पटकथा – आट्टम

सर्वश्रेष्ठ संवाद – गुलमोहर

सर्वश्रेष्ठ छायांकन – पोन्नियिन सेलवन – भाग 1

सर्वश्रेष्ठ महिला प्लेबैक – सौदी वेलक्का CC.225/2009

https://www.whatsapp.com/channel/0029VaffUM7I7Be7ERRVfL2L

Advertisementspot_img

Also Read:

‘घूसखोर पंडत’ के अलावा 2007 में मायावती ने उत्तर प्रदेश में इस फिल्म पर भी लगाई थीं रोक, जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मनोज बाजपेयी की अपकमिंग फिल्म ‘घूसखोर पंडत’ अपने टाइटल को लेकर विवादों में घिर गई है। जैसे ही फिल्म का टीज़र रिलीज हुआ,...
spot_img

Latest Stories

Akshay Kumar अपनी इन सीक्वल फिल्मों से मचाएंगे धमाल, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अक्षय कुमार इस साल कई...

क्या आप भी चाहती हैं चेहरे पर अच्छा ग्लो? तो इन चीजों से बनाएं फेस पैक

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में दिन...

Vastu Tips: शुक्रवार के दिन करें वास्तु उपाय चमक उठेगा आपका भाग्य, मिलेगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना...