नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में जातिगत जनगणना को लेकर लंबे समय से चली आ रही अटकलों पर अब विराम लग चुका है, इसकी तारीख अब सामने आ चुकी है। देश में जातीय जनगणना कुल दो चरणों में कराई जाएगी, जिसमें इसका पहला चरण एक अक्टूबर 2026 से शुरू होगा । जबकि, दूसरे चरण की शुरुआत आनेवाले साल एक मार्च 2027 से होगी। आइए जानते है इसमें कौन-कौन से राज्य होगें पहले शामिल?
भारत में 1 मार्च 2027 से जनगणना शुरू होगी, जिसमें पहले चरण में जातिगत जनगणना चार राज्यों में होगी, इनमें मेंउत्तराखंड, हिमाचल, लद्दाख और जम्मू कश्मीर जैसे राज्य शामिल होगें। वहीं दूसरे चरण की शुरुआत एक मार्च 2027 से होगी।
बता दे, देश में पिछली बार 2011 में जनगणना हुई थी। जो साल 2021 में प्रस्तावित थी। लेकिन कोरोना काल के चलते इसे स्थगित करना पड़ा। वहीं अब सरकार ने 15 साल बाद 2026 में जनगणना कराने का फैसला लिया है। 2025 की जनगणना से नया सेंसस चक्र शुरू होगा। 2025 के बाद 2035 और 2045 में जनगणना होगी।
गौरतलब है कि, 1881 से हर दस साल बाद होने वाली जनगणना जो 2021 में होनी थी, लेकिन कोरोना के चलते अब वो 3 साल की देरी से शुरू होगी । ऐसा पहली बार होगा जब देश में कोई जाति जनगणना होने जा रही है। जो 2025 से नया सेंसस चक्र शुरू होगा और पूरे ढाई साल में पूरा होगा। ऐसे में इस बार की जनगणना को बताया जा रहा कि, ये पूरी तरह से डिजिटल होगी जिसके लिए सेल्फ इन्यूमिरेशन जैसे ऐप का सहारा भी लिया जा सकता है। ताकि, इसे कम समय में पूरा किया जा सके।




