नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हमारे देश में रोजाना ट्रेन से करोड़ों यात्री सफर करते हैं, जिसके लिए रेलवे इन करोड़ों यात्रियों के सुविधा को ध्यान में रखते हुए हजारों ट्रेनें चलाती है जो देश के अलग-अलग राज्यों से होकर गुजरती है। आम से लेकर खास आदमी रोजाना अपने गंतव्य स्थान पर जानें के लिए ट्रेन का इस्तेमाल करता है। ऐसे में अगर आनेवाले कुछ दिनों में आप भी ट्रेन से कहीं सफर करने का बना रहे है मन तो ये आर्टिकल आपके लिए काफी यूजफूल हो सकता है। आइए जानते है देश के इस रूट से होकर जाने वाली किन ट्रेनों को कैंसिल किया गया है।
इस रूट की ट्रेनें कैंसिल
देश की धड़कन कही जानेवाली इंडियन रेलवे अब धीरे-धीरे अपने नेटवर्क को दूर दराज के हिस्सों तक पहुंचाने के लिए लगातार कार्यरत है जिसके कारण रेलवे अलग-अलग रेल डिविजनों पर नई-नई रेल लाइन जोड़ता जा रहा है। इसके कारण कई बार यात्रियों को परेशानी का भी सामना करना पड़ता है ऐसा ही कुछ इस बार भी किया गया है। जिसमें रेलवे से मिली जानकारी के अनुयार, जबलपुर डिविजन के कटनी जंक्शन पर विकास कार्य निरंतर किए जाने के चलते रेलवे ने 16 ट्रेनें कैंसिल की है अगर आप भी इस रूट से सफर करने वाले है तो सफर पर निकलने से पहले एक बार जरुर चेक कर ले ये लिस्ट।
कैंसिल की हुई ट्रेनों की लिस्ट
गाड़ी नंबर 11265 जबलपुर-अंबिकापुर एक्सप्रेस 3 से 7 जून तक कैंसिल
गाड़ी नंबर 11266अंबिकापुर-जबलपुर एक्सप्रेस 3 से 8 जून तक कैंसिल
गाड़ी नंबर 18236 बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस 2 से 7 जून तक कैंसिल
गाड़ी नंबर 18235 भोपाल- बिलासपुर एक्सप्रेस 3 से 9 जून तक कैंसिल
गाड़ी नंबर 11751 रीवा-चिरमिरी एक्सप्रेस 4 से 6नजून तक कैंसिल
गाड़ी नंबर 11752 चिरमिरी-रीवा एक्सप्रेस 3, 5 और 7 जून तक कैंसिल
गाड़ी नंबर 12535 लखनऊ-रायपुर गरीबरथ एक्सप्रेस 5 जून तक कैंसिल
गाड़ी नंबर 12536 रायपुर-लखनऊ गरीबरथ एक्सप्रेस 3 से 6जून कैंसिल
गाड़ी नंबर 22867 हजरत निजामुद्दीन-दुर्ग हमसफर एक्सप्रेस 6 जून तक कैंसिल
गाड़ी नंबर 22868 दुर्ग-हजरत निजामुद्दीन हमसफर एक्सप्रेस 4 से 7 जून तक कैंसिल
गाड़ी नंबर 18205 दुर्ग- नौतनवा एक्सप्रेस 5 जून तक कैंसिल
गाड़ी नंबर 18206 नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस 7 जून तक कैंसिल
गाड़ी नंबर 51755 चिरमिरी-अनूपपुर पैसेंजर 5 से 7 जून तक कैंसिल
गाड़ी नंबर 51756 अनूपपुर-चिरमिरी पैसेंजर 3, 5 और 7 जून तक कैंसिल
गाड़ी नंबर 61601 कटनी-चिरमिरी मेमू 3 से 7 जून तक कैंसिल
गाड़ी नंबर 61602 चिरमिरी-कटनी मेमू 3 से 8 जून तक कैंसिल




