नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भारतीय रिजर्व बैंक की मॉनेटरी पॉलिसी की बैठक में कई अहम फैसले लिए गए हैं, जिसके नतीजे सामने आ गए हैं। भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने इन नतीजों का ऐलान करते हुए UPI को लेकर भी एक बड़ा ऐलान किया है, उनके इस ऐलान के अनुसार अब UPI के माध्यम से 5 लाख तक का टैक्स पेमेंट आसानी से किया जा सकेगा।
इससे डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा मिलेगा: RBI गवर्नर शक्तिकांत दास
भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने मॉनेटरी पॉलिसी की बैठक में लिए गए फैसलों के बारें में बताते हुए कहा कि यूपीआई(यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस) के माध्यम से अब एक ही बारी में 5 लाख तक का टैक्स पेमेंट आसानी से किया जा सकेगा। उन्होंने जानकारी दी कि पहले यूपीआई(यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस) के माध्यम से केवल एक लाख रुपये तक का ही टैक्स पेमेंट किया जा सकता था।
इसके अलावा भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने मॉनेटरी पॉलिसी की बैठक में लिए गए फैसलों जैसे रेपो रेट, महंगाई और जीडीपी आदि के बारें में भी अवगत कराया। भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने यूपीआई(यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस) के माध्यम से टैक्स पेमेंट की सीमा बढ़ाने को लेकर कहा कि इससे डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा मिलेगा।
हमने चेक को कुछ ही घंटों में क्लीयरेंस करने के लिए एक प्रस्ताव रखा है: RBI
भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने मॉनेटरी पॉलिसी की बैठक में लिए गए फैसलों से अवगत तो कराया ही और साथ में ही इस बैठक में चेक क्लीयरेंस को लेकर किए गए विचार विमर्श को लेकर भी जानकारी दी। भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि मॉनेटरी पॉलिसी की बैठक में चेक क्लीयरेंस में लगने वाले समय को कम करने को लेकर काफी चर्चा हुई थी, हमने चेक को कुछ ही घंटों में क्लीयरेंस करने के लिए एक प्रस्ताव रखा है।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- https://raftaar.in/





