back to top
25.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

BCCI काट सकती है RO-KO की सैलरी! जानिए क्यों लग सकता है रोहित शर्मा और विराट कोहली को करोड़ों का झटका

BCCI की सालाना AGM 22 दिसंबर को होने जा रही है। माना जा रहा है कि इस बैठक में भारतीय क्रिकेट के दो सबसे बड़े दिग्गज रोहित शर्मा और विराट कोहली के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट पर बड़ा फैसला लिया जा सकता है।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) की सालाना आम बैठक (AGM) 22 दिसंबर को होने जा रही है। माना जा रहा है कि इस बैठक में भारतीय क्रिकेट के दो सबसे बड़े दिग्गज रोहित शर्मा और विराट कोहली के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट पर बड़ा फैसला लिया जा सकता है हालांकि दोनों ने भारत को T20 वर्ल्ड कप 2024 जिताने के बाद इस फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था और अब सिर्फ वनडे खेल रहे हैं। साथ ही विराट कोहली टेस्ट क्रिकेट से भी रिटायर हो चुके हैं। इसी वजह से A+ से A ग्रेड में लाए जाने की चर्चा तेज हो गई है।

A+ ग्रेड में शुभमन गिल की जगह लगभग तय

AGM से पहले सामने आ रही जानकारी के अनुसार भारत के वर्तमान टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल को अगले कॉन्ट्रैक्ट में A+ कैटेगरी में शामिल किया जा सकता है। A+ ग्रेड में अभी ये खिलाड़ी हैं, रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह, रवींद्र जडेजा अगर गिल को A+ में शामिल किया जाता है, तो रोहित–कोहली की स्थिति और कमजोर हो सकती है।

कितनी है सैलरी? कौन किस ग्रेड में?

A+ रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह, रवींद्र जडेजा।

A मोहम्मद सिराज, KL राहुल, शुभमन गिल, हार्दिक पंड्या, मोहम्मद शमी, ऋषभ पंत।

B सूर्या, कुलदीप, अक्षर, यशस्वी, श्रेयस,।

C रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, रुतुराज, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, संजू सैमसन सहित 20+ खिलाड़ी 1 करोड़ रुपये अगर कोहली-रोहित A कैटेगरी में गए तो क्या बदलेगा? यदि BCCI उन्हें A ग्रेड में भेज देती है, तो 7 करोड़ की जगह 5 करोड़ रुपये मिलेंगे यानी 2 करोड़ की सीधी कटौती क्योंकि सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट तीनों फॉर्मेट में सक्रियता के आधार पर तय होता है। अब दोनों दिग्गज सिर्फ वनडे खेल रहे हैं।

महिला क्रिकेट और मैच अधिकारियों पर भी होगा फैसला

AGM में सिर्फ खिलाड़ियों के कॉन्ट्रैक्ट नहीं, बल्कि महिला क्रिकेटरों के नए कॉन्ट्रैक्ट अंपायर–मैच रेफरी के पेमेंट स्ट्रक्चर बोर्ड की डिजिटल संपत्तियों के अपडेट जैसे मुद्दों पर भी चर्चा होगी। BCCI में हाल ही में बड़े बदलाव हुए मिथुन मन्हास – अध्यक्ष, रघुराम भट्ट – कोषाध्यक्ष, देवजीत सैकिया – सचिव, प्रभतेज भाटिया – संयुक्त सचिव, जयदेव शाह – काउंसलर नई टीम की यह पहली AGM होने जा रही है, इसलिए कई अहम फैसले होने की उम्मीद है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Anushka Sharma से लेकर Mahika Sharma तक, मिलिए IPL खेल रहे भारतीय क्रिकेटरों की पत्नियों और गर्लफ्रेंड्स से

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। भारत में क्रिकेट लोगों के लिए सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि एक धर्म है। इसलिए, लोग अक्सर अपने पसंदीदा क्रिकेटरों...
spot_img

Latest Stories

Dry Days: अप्रैल में शराब प्रेमियों के लिए झटका! इन तारीखों पर बंद रहेंगी शराब की दुकानें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप अप्रैल 2026 में पार्टी...

तनय नाम का मतलब-Tanay Name Meaning

Tanay Name Meaning -तनय नाम का मतलब: पुत्र /Son Origin...

इस Hanuman Jayanti भगवान को लगाएं ‘बेसन के लड्डुओं’ का भोग, ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का...

PMKVY क्या है? जानें योग्यता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PMKVY एक कौशल प्रशिक्षण योजना है...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵