back to top
23.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अयोध्या के राम मंदिर को मिली बम से उड़ाने की धमकी, जैश आतंकी ने भेजा ऑडियो मैसेज ; हाई अलर्ट जारी

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या के राम मंदिर को उड़ाने की धमकी के बाद उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने पुलिस और प्रशासन को सुरक्षा के कड़े निर्देश दिए हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के अयोध्या राम में मंदिर को उड़ाने की धमकी के बाद सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। दरअसल जैश-ए-मोहम्मद का एक ऑडियो सुरक्षा एजेंसियों के हाथ लगा है। जिसमे अयोध्या के राम मंदिर को उड़ाने की धमकी दी गई है। जिसके बाद अयोध्या के राम मंदिर के साथ ही महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पर भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर दिए गए हैं।

योगी सरकार ने पुलिस और प्रशासन को सुरक्षा के कड़े निर्देश दिए हैं

अयोध्या के राम मंदिर को उड़ाने की धमकी के बाद उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने पुलिस और प्रशासन को सुरक्षा के कड़े निर्देश दिए हैं। योगी सरकार ने पूरे उत्तर प्रदेश में सुरक्षा के ये कड़े निर्देश तो दिए ही हैं, अयोध्या में सुरक्षा के विशेष इंतजाम के निर्देश दिए गए हैं। 

अयोध्या में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं

अयोध्या के राम मंदिर को उड़ाने की धमकी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने दी है। जिसके बाद अयोध्या में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। वहीं अयोध्या के एसएसपी राज करण नैय्यर अपनी टीम के साथ महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पर पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। एसएसपी राज करण नैय्यर ने आतंकी संगठन की धमकी के बारे में कुछ नहीं बोला।

उन्होंने अयोध्या की सुरक्षा व्यवस्था के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि सीनियरपुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में टीम बनाई गई है, जिसमे जिला पुलिस और पीएसी शामिल है। उन्होंने कहा कि उनकी टीम राम मंदिर के साथ साथ अन्य महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की भी पूरी सुरक्षा का ध्यान रख रही है। एसएसपी राज करण नैय्यर ने कहा कि सीसीटीवी के जरिए पूरे क्षेत्र की निगरानी की जा रही है। 

ऑडियो मैसेज द्वारा अयोध्या के राम मंदिर को उड़ाने की धमकी

अयोध्या में पुलिस संदिग्ध व्यक्तियों या वस्तुओं पर विशेष नजर बनाए हुए है। पुलिस को संदिग्ध व्यक्तियों को गिरफ्तार करने के आदेश मिले हैं। योगी सरकार ने अयोध्या की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सख्त निर्देश दिए हैं। जानकारी के अनुसार जैश-ए-मोहम्मद के ऑडियो मैसेज द्वारा अयोध्या के राम मंदिर को उड़ाने की धमकी दी गई है। जिसमे आतंकी संगठन ने कहा है कि जिस बाबरी मस्जिद को तोड़कर मंदिर बनाया गया है, वहां हमारे तीन लोग मारे गए थे, इसलिए अब अयोध्या के राम मंदिर को उड़ाया जायेगा।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:-www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस अलर्ट मोड में; सुरक्षा एजेंसियों ने शुरू की जांच

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। झंडेवाला स्थित...
spot_img

Latest Stories

विएन नाम का मतलब-Vien Name Meaning

Meaning of Vien / विएन नाम का मतलब: Complete/पूर्ण Origin...

28 या 29 मार्च कब रखा जाएगा कामदा एकादशी का व्रत? जानें सही तारीख और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में एकादशी व्रत...

Free Legal Aid: मुफ्त में मिलेगा वकील और कानूनी मदद, जानिए कैसे उठाएं इस सरकारी सुविधा का फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्याय का अधिकार हर किसी व्यक्ति...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵