नई दिल्ली, रफ्तार। सुप्रीम कोर्ट से मिली 21 दिनों की जमानत आज खत्म होने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री वापस तिहाड़ जेल गए। जेल में जाने से पहले अरविंद केजरीवाल ने अपने माता-पिता के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। फिर राजघाट जाकर राष्ट्रपति महात्मा गांधी के समाधि पर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने जेल जाने से पहले कहा कि उन्हें फर्जी केस में फंसाकर जेल में डाला है। चलो मान लिया अनुभवी चोर हूं, तुम्हारे पास सबूत तो नहीं है। कहा, मेरे खिलाफ सबूत नहीं है और बिना रिकवरी के जेल में डाल दिया। यही तानाशाही है, जिसका मन करेगा, उसे जेल में डाला जाएगा। ये तानाशाही देश को बर्दाश्त नहीं है। मैं इसके खिलाफ लड़ रहा हूं। हम भगत सिंह के चेले हैं। उन्होंने पार्टी कार्यालय पहुंचकर कार्यकर्ताओं और नेताओं को भी संबोधित किया।
PM ने स्वीकारा है मेरे खिलाफ सबूत नहीं: केजरीवाल
केजरीवाल ने कहा कि कोर्ट ने मुझे चुनाव प्रचार के लिए 21 दिनों की जमानत दी थी। मैं कोर्ट को धन्यवाद देना चाहता हूं। आज फिर तिहाड़ जेल जा रहा हूं। मैंने 21 दिनों में एक मिनट भी बर्बाद नहीं किया। सिर्फ अपनी पार्टी AAP के लिए नहीं, बल्कि कई पार्टियों के लिए चुनाव प्रचार किया। मुंबई, हरियाणा, झारखंड, यूपी गया। मेरे लिए AAP महत्वपूर्ण नहीं है, पूरा देश महत्वपूर्ण है। मैं दिल्ली की जनता से कहना चाहता हूं कि दोबारा जेल जा रहा हूं, इसलिए नहीं कि कोई घोटाला किया है, बल्कि इसलिए कि तानाशाही के खिलाफ आवाज उठाई है। केजरीवाल ने यह भी कहा कि पीएम मोदी ने देश के सामने स्वीकार किया है कि उनके पास मेरे खिलाफ सबूत नहीं हैं।
‘इस बार पता नहीं जेल में मेरे साथ क्या करेंगे’
केजरीवाल ने कहा कि जेल जा रहा हूं तो इस बार पता नहीं ये लोग मेरे साथ क्या करेंगे? मेरे एक-एक कतरा देश के लिए है। मैं राजघाट गया था। महात्मा गांधी की समाधि पर श्रद्धांजलि दी। वो प्रेरणा स्त्रोत हैं। उन्होंने तानाशाही के खिलाफ जंग लड़ी थी। सीएम ने कहा कि हमारी दुश्मनी व्यक्ति विशेष से नहीं है। हमारी लड़ाई तो तानाशाही के खिलाफ है।
सारे एग्जिट पोल फर्जी
एग्जिट पोल में एनडीए को बहुमत मिलने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सारे एग्जिट पोल फर्जी हैं। मेरे से लिखवा कर ले लो। एक चैनल वाले ने राजस्थान में 25 सीटों में 35 सीटें दे दीं। इनको मतों को गिनती से तीन दिन पहले फर्जी एग्जिट पोल देने की क्या जरूरत है? मैं गठबंधन के साथियों को बोलता हूं कि हार भी रहे हैं तो उठकर न जाएं। वीवीपैट की ईवीएम से मैचिंग कराएं। कहीं पर मैच न करें तो चुनाव रद्द कराएं। आपका उम्मीदवार हार भी रहा तो अंतिम समय तक मतगणना स्थल पर बने रहें। 4 तारीख को मंगलवार है। बजरंगबली हमारा भला करेंगे। इनका (BJP) नाश करेंगे।
खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in




