back to top
19.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पाकिस्तान को अपनी अनुमोदित विक्रेताओं की सूची में शामिल करेगा अमेजन

इस्लामाबाद, 8 मई (आईएएनएस)। अमेरिकी ई-कॉमर्स दिग्गज अमेजन ने पाकिस्तान को अपनी अनुमोदित विक्रेताओं (अप्रूव्ड सेलर्स) की सूची में शामिल करने को लेकर मंजूरी दे दी है। यह एक ऐसा कदम है, जिसे पाकिस्तान के ई-कॉमर्स उद्योग को एक प्रमुख बढ़ावा मिलने के तौर पर देखा जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अमेजन की विक्रेताओं की सूची निर्यातकों को अपने उत्पादों को प्लेटफॉर्म के माध्यम से बेचने के लिए अवसर प्रदान करेगी, जिससे उन्हें अपने उत्पादों के लिए 3 पी मॉडल के माध्यम से बाजार तक पहुंच प्राप्त होगी। अमेजन बड़े पैमाने पर ऐसे उत्पादकों के लिए 1पी मॉडल भी प्रदान करता है, जो अमेजन ब्रांड आइटम के लिए उत्पादन करना चाहते हैं। यह अवसर ऐसी विभिन्न पाकिस्तानी कंपनियों और ब्रांडों को एक रास्ता प्रदान करेगा, जो अपने उत्पादों को अपने विदेशी कार्यालयों के माध्यम से बेच रहे हैं। अमेजन विक्रेता की सूची में पाकिस्तान को शामिल करने से पाकिस्तानी ब्रांडों तक पहुंचने के लिए अधिक व्यवसायों और ऑनलाइन खरीदारों को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी। पाकिस्तान के वाणिज्य मंत्री रज्जाक दाऊद ने ट्वीट की एक श्रृंखला के माध्यम से इस खबर की घोषणा की। उन्होंने अपने ट्वीट में बताया कि अमेजन कुछ दिनों के भीतर ही पाकिस्तान को अपनी सेलर्स लिस्ट में शामिल कर रहा है। मंत्री ने बताया कि पाकिस्तान इस दिशा में पिछले साल से ही प्रयासरत था और उन्हें अब इसमें सफलता मिल गई है। मंत्री ने कहा कि यह हमारे युवाओं, एसएमई और महिला उद्यमियों के लिए एक शानदार अवसर है। विवरण से पता चला है कि अमेजन आने वाले दिनों में पाकिस्तानी कंपनियों के विक्रेताओं के पंजीकरण को भी शुरू करेगा। विशेषज्ञों ने कहा है कि बिजनेस टू कस्टमर (बी टू सी) और बिजनेस टू बिजनेस एंड कस्टमर्स (बी टू बी टू सी) क्रॉस-बॉर्डर ई-कॉमर्स मॉडल बिजनेस के नए रूप हैं, जो पाकिस्तान में लोकप्रियता हासिल करेंगे। पाकिस्तान के प्रमुख उत्पाद फिलहाल अमेजन पर बिक्री के लिए उपलब्ध हैं, जिनमें कपड़ा, खेल से जुड़े उत्पाद, चमड़ा और सर्जिकल सामान शामिल है। इस कदम का स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा है कि यह अवसर युवाओं के लिए प्रवेश द्वार खोलेगा और निर्यात बाजार में शामिल होने के लिए युवा पुरुषों और महिला उद्यमियों की नई पीढ़ी को इससे काफी फायदा पहुंचेगा। –आईएएनएस एकेके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से अफगानिस्तान में तबाही, 400 लोगों की मौत, 250 से ज्यादा घायल; तालिबान बोला- अस्पताल पर गिराया बम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। काबुल में बीती रात जोरदार धमाकों से अफरा-तफरी मच गई। अफगानिस्तान का दावा है कि पाकिस्तान की वायुसेना ने शहर...
spot_img

Latest Stories

वृत्तिका नाम का मतलब-Vrittika Name Meaning

Vrittika Name Meaning वृत्तिका नाम का मतलब : Light...

एक दिन में कितनी कमाई करती है भारत सरकार? जानिए सालभर की कमाई का पूरा हिसाब

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारत दुनिया की सबसे तेजी से...

सिर्फ 2 गेंदों में हैट्रिक? यह भारतीय गेंदबाज कर चुका है हैरतअंगेज कारनामा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 सीजन की शुरुआत होने...

Chaitra Navratri पर दिल्ली के इन जगहों से करें सबसे बढ़िया शॉपिंग? जानिए सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र का महीना शुरू होने...

राजनीति में कभी फुल स्टॉप नहीं होता, खरगे के बयान पर PM मोदी ने की तारीफ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में विदाई समारोह के दौरान...

The Kerala Story 2 ने दिखाया कमाल, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पंहुचा 50 करोड़ के पार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी' (The Kerala...