back to top
25.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Weather Update: सावधान! आंधी-तूफान, भारी बारिश, और तेज हवा का अलर्ट; जानें IMD का ताजा अपडेट

पश्चिमी विक्षोभ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव होने से अगले 7 दिन पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में बारिश होने की संभावना है। इसका असर देश के अन्य राज्यों के मौसम पर भी पड़ेगा।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । दिल्ली-NCR में मौसम सामान्य बना हुआ है, लेकिन देश के कई राज्यों में सर्द हवाएं और हल्की बारिश होने से सूखी ठंड की चपेट में हैं। पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत में जहां बारिश होने से न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से भी नीचे है। वहीं उत्तर भारत में शीतलहर चलने से ठिठुरन बढ़ रही है। दिन में धूप निकलने से गर्मी का अहसास होने लगा है। दिल्ली-NCR में सर्द हवा का प्रकोप जारी है, लेकिन दिन में धूप खिलने से तापमान में बढ़ोत्तरी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, 21 फरवरी तक राजधानी और नोएडा के आसपास हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन हवाएं चलती रहेंगी। उत्तर, पश्चिम और मध्य भारत में भी तापमान में बढ़ोत्तरी देखी जा सकती है। लेकिन पश्चिमी विक्षोभ और साइक्नोलिक सर्कुलेशन एक्टिव होने अरुणाचल प्रदेश और पूर्वोत्तर भारत में तूफानी हवाएं चलने के साथ भारी बारिश होने का पूर्वानुमान है। आइए जानते हैं कि अगले 7 दिन देशभर में मौसम कैसा रहने वाला है?

दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम‌?

दिल्ली-NCR में मौसम शुष्क रहेगा। वहीं सर्द हवाएं का दौर जारी है, सुबह-शाम ठिठुरन वाली ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग ने बताया, अगले 7 दिन राजधानी और इससे सटे नोएडा में मौसम शुष्क रहेगा। बीच में 2 दिन 15 और 16 फरवरी को हल्के बादल छा सकते हैं। दिन में धूप खिलने से अगले 5-6 दिन में अधिकतम तापमान 30 डिग्री से अधिक हो सकता है। न्यूनतम तापमान भी 14 से 15 डिग्री तक जाने की उम्मीद हैं। गुरुवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 24.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रहने के आसार हैं। वहीं आज 14 फरवरी को अधिकतम तापमान 23.46 °C रहा। दिन में न्यूनतम और अधिकतम तापमान 10.05 °C और 27.5 °C रहने के आसार हैं। हवा में 16% नमी है और हवा की स्पीड 16 किलोमीटर प्रति घंटा है। सूरज सुबह 7 बजे उदित हुआ और शाम 6:10 बजे अस्त होगा

उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में सर्द हवाएं 

मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वोत्तर असम और निचले क्षोभमंडल स्तर पर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव है। उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में सर्द हवाएं चल रही हैं। इसके अलावा 16-17 फरवरी की रात को एक पश्चिमी विक्षोभ भी एक्टिव हो रहा है, जो पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है।

इन राज्यों में बारिश होने की चेतावनी

इन मौसमी बदलाव के कारण आज और कल अरुणाचल प्रदेश में गरज चमक और बिजली चमकने के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी बारिश होने की संभावना हैं। कल उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम में सुबह के समय घना कोहरा छा सकता है। 21 फरवरी तक उत्तर पश्चिमी, मध्य और पूर्वी भारत में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज कि जा सकती। उत्तर भारत और पश्चिमोत्तर भारत में 16 से 17 फरवरी को बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने के आसार हैं। 19, 20 और 21 फरवरी को भी बारिश हो सकती है।

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली में मार्च में लौटी ठंड! बारिश-आंधी से गिरा तापमान, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; जानिए आगे कैसा रहेगा मौसम?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली-एनसीआर में मार्च के महीने में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। जहां कुछ दिन पहले तक तेज गर्मी महसूस...
spot_img

Latest Stories

Tata Punch को टक्कर देने आई नई Hyundai Exter Facelift, जानिए कीमत और फीचर्स

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय कार बाजार में माइक्रो SUV...

बॉलीवुड की इन फिल्मों में दिखाई गई Eid की रौनक, आप भी देखें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज 21 मार्च को Eid...

देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही ईद, अलग-अलग शहरों में अदा की गई नमाज; PM मोदी ने दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देशभर में आज ईद-उल-फितर बड़े उत्साह...

4 साल बाद यूपी को मिला स्थायी DGP, जानिए कौन हैं एलवी एंटनी देव कुमार जिन्हें मिली जिम्मेदारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में लंबे इंतजार के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵