नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए पार्टी ने किया साफ, नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही बिहार विधानसभा चुनाव लड़ेगी NDA। एनडीए में शामिल पार्टी जेडीयू, एलजेपी और बीजेपी में इसको लेकर आपसी सहमति बन चुकी है कि आगे भी नीतीश ही एनडीए का चेहरा रहेगें। वहीं इस पर सांसद शांभवी चौधरी ने भी बयान दिया है कि आगामी चुनाव बिहार विधानसभा चुनाव एनडीए नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ेगी।
नीतीश कुमार ही NDA का फेस होंगे
सूत्रों से मालूम हुआ है कि, इससे पहले ही बिहार भाजपा ने साफ कर दिया था कि अगले विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार ही एनडीए का फेस होंगे। क्योकि पहले भी बिहार में नीतीश कुमार पार्टी ने ही राष्ट्रीय जनता दल से मिलकर सरकार बनाई थी। बाद में नीतीश बीजेपी से जुड़ गए। फिलहाल बिहार विधानसभा में राजद मुख्य विपक्षी दल की भूमिका में है।
बता दें कि, बिहार विधानसभा चुनाव में बस कुछ ही समय बाकी है। इससे पहले ही बिहार सीएम नीतीश कुमार प्रदेश में प्रगति यात्रा करने निकल चुके हैं। इस दौरान नीतीश कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी कर रहे है। अन्य विभागों द्वारा करवाए गए विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए नीतीश कुमार लोगों की समस्याएं सुन उनको मौके पर ही निवारण भी करवा रहे है ताकि आगामी चुनाव में उनके पार्टी को पूर्ण समर्थन मिल सके।
कई बार पाला बदल चुके हैं नीतीश कुमार
बता दें कि, नीतीश कुमार ने बीजेपी के साथ साल 2013 में गठबंधन तोड़ RJD के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था। वहीं साल 2017 में तेजस्वी यादव पर भ्रष्टाचार के आरोप लगने के बाद, नीतीश ने पाला बदलकर फिर बीजेपी के साथ सरकार बना ली थी। वहीं साल 2019 लोकसभा चुनाव व साल 2020 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी और एनडीए के साथ रहे। फिर 2022 में नीतीश ने एनडीए से नाता तोड़ RJD का दामन पकड़ लिया था। जिसके बाद साल 2024 में नीतीश ने एक बार फिर एनडीए का दामन थाम लिया। और अब तक उसी पार्टी से जुड़ आगामी विधानयसभा चुनाव के तैयारी में लगे हुए है।




