नई दिल्ली/रफ्तार न्यूज। मंगलवार को संसद सत्र का 7वां दिन है। लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा चल रही है। आज 11 बजे लोकसभा में अखिलेश यादव ने जोरदार भाषण दिया। जिसमें उन्होंने पेपर लीक, अयोध्या, जाति जनगणना, एमएसपी, ओपीएस, अग्निवीर योजना जैसे कई मुद्दों पर अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार को घेरा।
सरकार पेपर लीक करने देती है- अखिलेश यादव
अपने भाषण में अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जुमला बनाने वालों से लोगों का विश्वास उठ गया है। सपा प्रमुख ने पेपर लीक मामले को लेकर भी सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि यूपी में परीक्षा माफिया का जन्म हुआ है। जो परीक्षा होने से पहले पेपर लीक कर देते हैं। ये सब इसलिए किया जा रहा है ताकि युवाओं को नौकरी नहीं देनी पड़े।
राहुल गांधी के बयान पर सदन में हंगामा
गौरतलब है कि सोमवार को नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा में दिए अपने भाषण में RSS और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अपने आपको हिंदू कहने वाले लोग ही हिंसा करते हैं। जिसके बाद लोकसभा में हंगामा मच गया। राहुल के इस बयान पर नरेंद्र मोदी भी अपने मंच से उठ खड़े हुए और राहुल गांधी को माफी मांगने को कहा।
मल्लिकार्जुन खड़गे ने RSS पर साधा निशाना
इसके अलावा राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने नरेंद्र मोदी पर लोकसभा चुनाव के दौरान विभाजनकारी भाषण देने का आरोप लगाया। खड़गे ने कहा कि RSS की विचारधारा खतरनाक है। वे मनुवादी हैं। खड़गे ने आगे कहा कि आरएसएस ने गोडसे को आगे कर महात्मा गांधी की हत्या कराई। जिसके बाद सदन में हंगामा हो गया। बीजेपी ने खड़गे के इस बयान पर जमकर आपत्ति जताई।
राहुल गांधी के विवादित टिप्पणियों को कार्यवाही से हटा दिया गया
दोनों सदनों में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर अन्यवाद प्रस्ताव पर बहस हुई। हालांकि लोकसभा में राहुल गांधी के द्वारा दिए गए विवादित टिप्पणियों को हटा दिया गया है।
- अल्पसंख्यकों के साथ अन्याय होता है।
- उद्योगपति अडानी और अंबानी पर टिप्पणी
- अग्निवीर योजना सेना की नहीं बल्कि पीएमओ की योजना है
- कोटा में पूरी परीक्षा केंद्रीकृत है और अमीरों को फायदा पहुंचाती है
कल राहुल गांधी और आज अखिलेश यादव ने सदन में जिस प्रकार से बीजेपी और केंद्र सरकार को घेरा है। उसको लेकर देश में राजनीति गर्मा गई है। अब पीएम मोदी शाम को भाषण देंगे। इस दौरान देखना होगा कि वो किन-किन सवालों का जवाब देते हैं।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in





