back to top
26.1 C
New Delhi
Monday, March 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

2027 तक सभी बुलडोजर्स गोरखपुर की ओर मुड़ जाएंगे, अखिलेश यादव का योगी पर वार, CM योगी ने दिया मुंहतोड़ जवाब

योगी आदित्यनाथ ने इसका जवाब देते हुए कहा कि बुलडोजर जैसी क्षमता जिसके अंदर हो वही बुलडोजर चला सकता है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर वार करते हुए कहा है कि 2027 के चुनाव के बाद सभी बुलडोजर्स गोरखपुर की ओर मुड़ जाएंगे। उनके इस बयान पर पलटवार करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि बुलडोजर जैसी क्षमता जिसके अंदर हो वहीं बुलडोजर चला सकता है।

लखनऊ के लोहिया ऑडिटोरियम में पार्टी वर्कर्स को संबोधित करते हुए अखिलेश ने कहा कि 2027 के होने वाले चुनावों में BJP का सफाया कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा यूपी के नतीजों का असर राष्ट्रीय राजनीति पर पड़ेगा।

बीजेपी के शासन में लोगों को परेशान किया जा रहा है

उन्होंने कहा बीजेपी की सरकार के शासन में निर्दोष लोगों को परेशान किया जा रहा है। किसान परेशान हैं और युवाओं का भविष्य अंधकारमय हो गया है। सोसाइटी का हर हिस्सा हताश है।

योगी का अखिलेश के बयान पर पलटवार

अखिलेश की इस बात पर पलटवार करते हुए यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बुलडोजर जैसी क्षमता जिसके अंदर हो वहीं बुलडोजर चला सकता है। बुलडोज़र चलाने के लिए दिल दिमाग चाहिए। योगी ने कहा कि आज किसी भी जिले के रहने वाले युवा को बराबर अवसर मिला है। जो लोग बेईमानी करेंगे उनकी संपत्ति कुर्क करेंगे।

इन लोगों ने प्रदेश को दंगों में झोंका

CM योगी ने आगे कहा कि इन लोगों ने प्रदेश को दंगों में झोंका, जाति-जाति को लड़ाया। उन्होंने कहा कि आयोग ने पारदर्शी प्रक्रिया से 13 विभागों के पदों पर चयन किया है।

हमने भेदभाव को हटाया : योगी आदित्यनाथ

योगी आदित्यनाथ आगे कहते हैं कि जाति या जनपद का भेदभाव नहीं किया गया है। सभी लोगों को मौका दिया गया है। साढ़े सात साल में नियुक्तियों में पारदर्शिता आई है। ये पहले संभव नहीं था, हमने इसको सही किया है।

Advertisementspot_img

Also Read:

रामभद्राचार्य को जेल भेजना चाहिए था… 420 का केस वापस लेने पर बोले अखिलेश यादव, कहा- मुझसे गलती हुई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। लखनऊ में Akhilesh Yadav ने बड़ा राजनीतिक बयान देते हुए मुख्यमंत्री Yogi Adityanath और जगद्गुरु Jagadguru Rambhadracharya पर निशाना साधा। उन्होंने...
spot_img

Latest Stories

शाश्वत नाम का मतलब- Shashwat Name Meaning

शाश्वत नाम का मतलब – Shashwat Name Meaning: Infinite/अनंत Origin...

कब रखा जाएगा शीतला सप्तमी का व्रत? जानें तिथि, महत्व और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शीतला सप्तमी का व्रत हिंदू...

FD Scheme: एफडी कराने की सोच रहे हैं तो पत्नी के नाम से कराएं, हो जाएंगे मालामाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे जैसे निवेश के नए नए...

T20 WC Final: भारत की जीत से बौखलाए शोएब अख्तर, BCCI पर लगा दिए गंभीर आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 8 मार्च की रात जब भारत...

पश्चिम बंगाल चुनाव महज 3 चरणों में कराने की मांग, BJP ने चुनाव आयोग से की अपील

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा...

‘धुरंधर 2’ ने रिलीज से पहले ही कर लिया काफी कलेक्शन, जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर'...

Travel Tips: Manali और Kasol में कौन है बेस्ट, ट्रिप से पहले पढ़ें जरूरी टिप्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप इस वीकेंड घूमने के...