नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर वार करते हुए कहा है कि 2027 के चुनाव के बाद सभी बुलडोजर्स गोरखपुर की ओर मुड़ जाएंगे। उनके इस बयान पर पलटवार करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि बुलडोजर जैसी क्षमता जिसके अंदर हो वहीं बुलडोजर चला सकता है।
लखनऊ के लोहिया ऑडिटोरियम में पार्टी वर्कर्स को संबोधित करते हुए अखिलेश ने कहा कि 2027 के होने वाले चुनावों में BJP का सफाया कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा यूपी के नतीजों का असर राष्ट्रीय राजनीति पर पड़ेगा।
बीजेपी के शासन में लोगों को परेशान किया जा रहा है
उन्होंने कहा बीजेपी की सरकार के शासन में निर्दोष लोगों को परेशान किया जा रहा है। किसान परेशान हैं और युवाओं का भविष्य अंधकारमय हो गया है। सोसाइटी का हर हिस्सा हताश है।
योगी का अखिलेश के बयान पर पलटवार
अखिलेश की इस बात पर पलटवार करते हुए यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बुलडोजर जैसी क्षमता जिसके अंदर हो वहीं बुलडोजर चला सकता है। बुलडोज़र चलाने के लिए दिल दिमाग चाहिए। योगी ने कहा कि आज किसी भी जिले के रहने वाले युवा को बराबर अवसर मिला है। जो लोग बेईमानी करेंगे उनकी संपत्ति कुर्क करेंगे।
इन लोगों ने प्रदेश को दंगों में झोंका
CM योगी ने आगे कहा कि इन लोगों ने प्रदेश को दंगों में झोंका, जाति-जाति को लड़ाया। उन्होंने कहा कि आयोग ने पारदर्शी प्रक्रिया से 13 विभागों के पदों पर चयन किया है।
हमने भेदभाव को हटाया : योगी आदित्यनाथ
योगी आदित्यनाथ आगे कहते हैं कि जाति या जनपद का भेदभाव नहीं किया गया है। सभी लोगों को मौका दिया गया है। साढ़े सात साल में नियुक्तियों में पारदर्शिता आई है। ये पहले संभव नहीं था, हमने इसको सही किया है।





