back to top
21.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मेरठ की परिवर्तन संदेश रैली में बोले अखिलेश, अगले चुनाव में किसान अपनी ताकत दिखलाएंगे, जयंत चौधरी ने भाजपा पर साधा निशाना

मेरठ , 7 दिसम्बर (आईएएनएस)। मेरठ में आयोजित परिवर्तन संदेश रैली ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने नया नारा देते हुए कहा कि किसानों का इंकलाब होगा, बाइस में बदलाव होगा। इस रैली में पहली बार समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल एक साथ मंच पर आए। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव और जयंत चौधरी दोनों नेता एक ही हेलिकॉप्टर से मेरठ के दबथुआ पहुंचे। इस मौके पर रैली को संबोधित करते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी सरकार बनी तो किसानों की सम्मान निधि योजना 6 हजार से बढ़ाकर 12 हजार रूपये कर दी जाएगी। उन्होंने गन्ने का मूल्य बढ़ाने का भी आश्वासन दिया। इस अवसर पर राष्ट्रीय लोकदल के प्रमुख चौधरी जयन्त सिंह ने रैली में बीजेपी सरकार पर तंज कसते हुए कहा, डबल इंजन की सरकार का देखा आपने क्या हाल है, बिजनौर में विधायक ने नारियल फोड़ा, सड़क टूट गई। इसके साथ ही उन्होंने रैली में कहा कि आज इसी मंच से वो गठबंधन का ऐलान करते हैं। यह डबल इंजन की सरकार आएगी और प्रदेश को नए आयाम तक ले जाएगी। चौधरी जयन्त सिंह ने किसानों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि एक साथ किसानों पर वार हुआ, किसानों का अपमान हुआ, लेकिन भाजपा के किसी भी नेता की एक शब्द बोलने की हिम्मत नहीं हुई। परिवर्तन संदेश रैली को संबोधित करते हुए जयतं चौधरी ने कहा, भाजपा में कुछ नेता जब शामिल हुए तब घोड़े थे, और अब खच्चर बना दिया गए । योगी औरंगजेब पर बात शुरू करते हैं और अंत में पलायन पर आ जाते हैं। पेपर दिला नहीं पाते.. मजबूर होकर नौजवान दूसरे प्रदेश जाकर नौकरी ढूंढते हैं, योगी जी को ये पलायन नहीं दिखता । जयंत चौधरी ने कहा, जब हमारी सरकार बनेगी तो सबसे पहले मेरठ में किसानों के लिए एक स्मारक हम बनाएंगे, जिससे शहीद किसानों की कुबार्नी याद रखी जाए। –आईएएनएस आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन पर CM सिद्धारमैया की दो टूक, बोले- ‘हाईकमान जो कहेगा वही मानूंगा’

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर चल रही अटकलों के बीच मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी है।...
spot_img

Latest Stories

वृत्तिका नाम का मतलब-Vrittika Name Meaning

Vrittika Name Meaning वृत्तिका नाम का मतलब : Light...

एक दिन में कितनी कमाई करती है भारत सरकार? जानिए सालभर की कमाई का पूरा हिसाब

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारत दुनिया की सबसे तेजी से...

सिर्फ 2 गेंदों में हैट्रिक? यह भारतीय गेंदबाज कर चुका है हैरतअंगेज कारनामा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 सीजन की शुरुआत होने...

Chaitra Navratri पर दिल्ली के इन जगहों से करें सबसे बढ़िया शॉपिंग? जानिए सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र का महीना शुरू होने...

राजनीति में कभी फुल स्टॉप नहीं होता, खरगे के बयान पर PM मोदी ने की तारीफ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में विदाई समारोह के दौरान...

The Kerala Story 2 ने दिखाया कमाल, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पंहुचा 50 करोड़ के पार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी' (The Kerala...