back to top
26.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने जाहिर की दिल की बात, CM बनने की जताई इच्छा

अजित ने कहा वह मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं लेकिन उनकी गाड़ी हमेशा उप मुख्यमंत्री के पद पर आकर अटक जाती है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पंवार ने बुधवार को इंडिया टुडे के कॉनक्लेव में मुख्यमंत्री बनने की इच्छा जाहिर की है। उन्होंने कहा है कि वह मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं लेकिन उनकी गाड़ी हमेशा उप मुख्यमंत्री के पद पर आकर अटक जाती है। उन्होंने कहा कि वह महायुति का हिस्सा ही हैं। आने वाले महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव में बीजेपी और शिंदे गुट के साथ मिलकर लड़ेंगे।

अजित 5 बार रह चुके हैं महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री

अजित पवार 5 बार महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री रह चुके हैं। अजित ने कहा, “मैं मुख्यमंत्री बनना चाहता हूं, लेकिन आगे नहीं बढ़ पा रहा हूं। मुझे मौका नहीं मिल रहा है।” उपमुख्यमंत्री ने कहा कि 2004 के महाराष्ट्र चुनाव के बाद NCP के पास मुख्यमंत्री पद पर कब्जा करने का मौका था, लेकिन पार्टी नेतृत्व ने कांग्रेस पर अपना दावा छोड़ दिया।

2004 के विधानसभा चुनाव में NCP बड़ी पार्टी बनकर उभरी

2004 के विधानसभा चुनावों में, शरद पवार के नेतृत्व वाली NCP 71 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी, जबकि उसकी सहयोगी कांग्रेस 69 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर रही। कांग्रेस के विलासराव देशमुख मुख्यमंत्री बने।

सीट-बंटवारे का फॉर्मूला 2019 के चुनावों में प्रत्येक पार्टी द्वारा जीती गई सीटों पर आधारित

इस बात पर जोर देते हुए कि वह महायुति गठबंधन के हिस्से के रूप में महाराष्ट्र चुनाव लड़ेंगे, अजित पवार ने कहा कि सीट-बंटवारे का फॉर्मूला 2019 के चुनावों में प्रत्येक पार्टी द्वारा जीती गई सीटों पर आधारित होगा।

BJP उन सीटों पर लड़ेगी जो उसने 2019 में जीती थीं

बीजेपी उन सीटों पर चुनाव लड़ेगी जो उसने 2019 में जीती थीं। यह NCP और शिवसेना के लिए भी समान है। इस तरह 200 सीटों पर सीट बंटवारे का फॉर्मूला साफ हो गया है। बाकी 88 सीटें सहयोगी दलों के बीच बांटी जाएंगी। 

Advertisementspot_img

Also Read:

अजित पवार प्लेन क्रैश के बाद गरमाई महाराष्ट्र की राजनीति, FIR की मांग को लेकर बारामती थाने पहुंचे रोहित पवार

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री Ajit Pawar के प्लेन क्रैश में निधन के बाद राज्य की सियासत गरमा गई है। इस हादसे...
spot_img

Latest Stories

ये क्या बोल गए आफरीदी… टीम इंडिया को लेकर उनका बयान फिर बना चर्चा का विषय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत ने टी20 विश्व कप 2026...

बेला नाम का मतलब- Bela Name Meaning

Meaning of Bela /बेला नाम का मतलब: Beautiful/सुंदर Origin /...

Ekadashi March 2026: कब है पापमोचनी और कामदा एकादशी? जानें सही तिथि और मुहूर्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चैत्र मास सनातन परंपरा में अत्यंत...

कल खत्म हो जाएगी NEET UG 2026 की आवेदन प्रक्रिया, फटाफट करें अप्लाई; जानिए कितनी है आवेदन फीस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आप मेडिकल फील्ड में करियर...

CBSE 12वीं के पेपर में QR कोड स्कैन करते ही खुला YouTube, छात्रों में मची हलचल; जानिए बोर्ड ने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के...

Tarvel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का हैं मन, तब इन खास बातों का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप मार्च के महीने...