back to top
23.1 C
New Delhi
Sunday, March 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दिल्ली में वायु गुणवत्ता की लगातार बिगड़ रही है स्थिति, NGT ने अधिकारियों से मांगा कार्रवाई का ब्योरा

NGT ने दिल्ली पुलिस और ट्रैफिक कमिश्नर को प्रदूषण नियंत्रण पर रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया। दिल्ली में वायु गुणवत्ता चिंता का विषय बन गया है।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) ने दिल्ली के पुलिस कमिश्नर और ट्रैफिक कमिश्नर को नोटिस जारी किया है। इसमें कहा गया है कि उन्हें वाहनों से होने वाले प्रदूषण को कम करने के लिए उठाए गए कदमों का ब्यौरा देना होगा। NGT ने यह भी कहा है कि ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP) को लागू करने में पारदर्शिता का पालन होना चाहिए।

वायु की गुणवत्ता में गिरावट 

NGT ने वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) को भी फटकार लगाई है। उसने कहा कि पिछले साल की एक रिपोर्ट के आधार पर उठाए गए कदमों में कोई प्रभावी परिणाम नहीं दिखे हैं। NGT ने CAQM को निर्देश दिया कि वह इस वर्ष सितंबर तक अपने द्वारा उठाए गए कदमों की जानकारी साझा करे ताकि सर्दियों में वायु गुणवत्ता में गिरावट न आए।

दिल्ली की वायु गुणवत्ता

दिल्ली में सोमवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 304 दर्ज किया गया, जो रविवार के 356 से बेहतर था, लेकिन यह बहुत खराब श्रेणी में ही रहा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार दिल्ली लगातार दूसरे दिन देश का सबसे प्रदूषित शहर बना रहा। भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान (IITM) ने चेतावनी दी है कि 31 अक्टूबर को हवा की गुणवत्ता गंभीर हो सकती है खासकर पटाखों और पराली जलाने के कारण।

हवा की दिशा और पराली बन रही है दिल्ली-NCR में प्रदूषण का कारण

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने बताया कि सोमवार को हवा की औसत गति 6-9 किमी प्रति घंटा थी। पूर्वी दिशा से आ रही हवा अगले तीन दिनों तक बनी रह सकती है। 30 अक्टूबर को दिवाली से पहले की हवा की दिशा उत्तर-पश्चिमी हो जाएगी।

पंजाब-हरियाणा में जल रही है पराली

पंजाब में सोमवार को 142 पराली जलाने की घटनाएं सामने आईं जबकि हरियाणा में 13 और उत्तर प्रदेश में 28 घटनाएं हुईं। दिल्ली में कोई भी पराली जलाने की घटना नहीं हुई।

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली में फिर चढ़ा पारा, एक दिन में तापमान में तेज उछाल, जानिए आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम

नई दिल्‍ली /रफ्तार डेस्‍क । राजधानी दिल्ली में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। बुधवार को हल्की बारिश और घने बादलों की...
spot_img

Latest Stories

गिया नाम का मतलब-Gia Name Meaning

Meaning of Gia / गिया नाम का मतलब :...

फिल्म ‘केरला स्टोरी 2’ ने 8 वें दिन दिखाया कमाल, जानिए बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'केरला स्टोरी' के बाद फिल्म...

झुग्गी में रहने वालों के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे आधुनिक फ्लैट, अस्पताल से मार्केट तक मिलेंगी कई सुविधाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली में झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले...

Flipkart में छंटनी: परफॉर्मेंस रिव्यू के बाद 300 कर्मचारियों को निकाला, IPO की तैयारी के बीच बड़ा फैसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Flipkart ने अपने सालाना परफॉर्मेंस रिव्यू...