back to top
30.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

वायुसेना ने कीर्तिनगर, खिर्सू के जंगलों में बुझाई आग

– अब तक गढ़वाल मंडल में 740 हेक्टेयर वन भूमि प्रभावित पौड़ी, 06 अप्रैल (हि.स.) वायु सेना के एमआई-17 हेलिकॉप्टर ने मंगलवार को खिर्सू और कीर्तिनगर क्षेत्र के चार स्थानों पर जंगल की आग बुझाई। इन स्थानों पर करीब 10 हजार लीटर पानी का छिड़काव किया गया। गढ़वाल मंडल में अब तक लगभग 740 हेक्टेयर वन भूमि आग से प्रभावित हुई है। इसमें करीब 20 लाख रुपये की वन संपदा राख हुई है। एमआई-17 ने खिर्सू विकासखंड की नागदेव रेंज व टिहरी जनपद के कीर्तिगर विकासखंड के माणिकनाथ रेंज के दो-दो स्थानों पर आग बुझाई। मुख्य वन संरक्षक गढ़वाल और चॉपर से आग बुझाए जाने संबंधी अभियान के स्टेट नोडल अधिकारी सुशांत कुमार ने बताया कि गढ़वाल वन प्रभाग, नरेंद्र नगर वन प्रभाग, टिहरी वन प्रभाग और बदरीनाथ वन प्रभाग में जंगलों में छिटपुट आग की घटनाएं सक्रिय हैं। बड़ी घटनाओं की कोई सूचना नहीं है। सुशांत कुमार के मुताबिक गढ़वाल मंडल में 20 वन प्रभाग हैं। इनमें पिछले अक्टूबर से अब तक करीब 740 हेक्टेयर वन भूमि आग से प्रभावित हुई है। आरक्षित वन क्षेत्रों में आग अन्य वन क्षेत्रों की तुलना में कम है। गढ़वाल मंडल में मंगलवार को आग बुझाने का अभियान सफल रहा। कुमाऊं मंडल में विजबिलिटी कम होने के कारण चॉपर उड़ान नहीं भर पाया। वहां अभियान संचालित नहीं हो पाया है। हिन्दुस्थान समाचार/राज/मुकुंद

Advertisementspot_img

Also Read:

Jet F-35 Crash: अमेरिका का सबसे ताकतवर ओर एडवांस्ड जेट F-35 फाइटर क्रैश, बाल-बाल बचा पायलट

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । टैरिफ वॉर को लेकर छिड़ी जंग के बीच राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप और अमेरिका वायुसेना को एक बड़ा झटका लगा...
spot_img

Latest Stories

क्या Akshay Kumar की फिल्म पर भारी पड़ेगी की Dhurandhar 2? बॉक्स ऑफिस पर होगी टक्कर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। साल 2026 शुरू होते ही...

IPL Orange Cap: इन 3 दिग्गज बल्लेबाजों का रहा दबदबा, जानिए किसने कितनी बार जीता खिताब

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL Orange Cap उस बल्लेबाज को...

Harish Rana Death: पंचतत्व में विलीन हुए इच्छामृत्यु पाने वाले हरीश राणा, 13 साल कोमा में रहने के बाद हुआ था निधन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय इतिहास में पहली बार इच्छामृत्यु...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵