back to top
23.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अगस्ता वेस्टलैंड घोटाला : अनूप गुप्ता की जमानत याचिकाओं पर सुनवाई टली

नई दिल्ली, 31 मार्च (हि.स.)। दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने अगस्ता वेस्टलैंड घोटाला मामले के आरोपित केआरबीएल कंपनी के डायरेक्टर अनूप गुप्ता की अंतरिम और नियमित जमानत याचिकाओं पर सुनवाई टाल दी है। कोर्ट जमानत याचिकाओं पर कल यानी एक अप्रैल को सुनवाई करेगा। बुधवार को अनूप गुप्ता की ओर से वरिष्ठ वकील विकास पाहवा ने दलीलें रखीं। ईडी की ओर से पेश वकील एनके माटा ने कोर्ट से दलीलें रखने के लिए समय देने की मांग की। उन्होंने कहा कि उन्हें कुछ दस्तावेजों को देखना है जिसके बाद कोर्ट ने सुनवाई एक अप्रैल तक के लिए स्थगित कर दी। कोर्ट ने पिछले 30 मार्च को अनूप गुप्ता और तीन दूसरे आरोपितों के खिलाफ दायर नौंवी चार्जशीट पर संज्ञान लिया था। कोर्ट ने अनूप गुप्ता और दूसरे तीन आरोपितों को 5 मई को कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया था। कोर्ट ने अनूप गुप्ता के अलावा अनुराग पोतदार, मेसर्स केआरबीएल डीएमसीसी और मेसर्स केआरबीएल लिमिटेड के खिलाफ चार्जशीट पर संज्ञान लिया है। कोर्ट ने कहा कि चारों आरोपितों के खिलाफ केस चलाने के लिए पर्याप्त सबूत हैं। कोर्ट ने ईडी को निर्देश दिया कि वो आरोपित अनूप गुप्ता को चार्जशीट की कॉपी उपलब्ध कराएं। अनूप गुप्ता की तबीयत खराब होने की वजह से कोर्ट ने 27 मार्च को सुनवाई के दौरान जेल सुपरिटेंडेंट को निर्देश दिया था कि वो गुप्ता को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये पेश करे। उसे कोर्ट में पेश किए जाने पर कोर्ट ने जेल सुपरिटेंडेंट को कारण बताओ नोटिस जारी किया। कोर्ट ने जेल सुपरिटेंडेंट से पूछा था कि वे दो दिनों के अंदर ये बताएं कि उसके आदेश का पालन क्यों नहीं किया गया और आरोपित की तबीयत खराब होने के बावजूद उसे वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये क्यों नहीं पेश किया गया। 3600 करोड़ रुपये के इस घोटाले में ईडी ने ब्रिटिश नागरिक क्रिश्चियन मिशेल को जनवरी 2019 में गिरफ्तार किया था। मिशेल को दुबई से प्रत्यर्पित कर दिसंबर 2018 में भारत लाया गया था। 23 अक्टूबर 2020 को कोर्ट ने सीबीआई की पूरक चार्जशीट पर संज्ञान लिया था। 19 सितंबर 2020 को सीबीआई ने पूरक चार्जशीट दाखिल की थी। चार्जशीट में क्रिश्चियन मिशेल, राजीव सक्सेना, अगस्ता वेस्टलैंट इंटरनेशनल के डायरेक्टर जी सापोनारो और वायुसेना के पूर्व प्रमुख एसपी त्यागी के रिश्तेदार संदीप त्यागी को आरोपित किया गया है। इस चार्जशीट में पूर्व सीएजी और पूर्व रक्षा सचिव शशिकांत शर्मा को आरोपित नहीं किया गया है क्योंकि उनके खिलाफ अभियोजन चलाने के लिए अभी सीबीआई को कोई स्वीकृति नहीं मिली है। हिन्दुस्थान समाचार/ संजय

Advertisementspot_img

Also Read:

गोवा अग्निकांड: बर्च नाइटक्लब के को-ओनर अजय गुप्ता का पहला बयान, कहा- ‘मैं सिर्फ स्लीपिंग पार्टनर हूं’

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । गोवा के रोमियो लेन में स्थित नाइटक्लब 'बर्च' के मालिकों में से एक अजय गुप्ता का अग्निकांड के...
spot_img

Latest Stories

बालों को नेचुरली काला करने के लिए ये रहे आसान नुस्खे, एक बार जरूर करें ट्राई

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में बालों...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵