back to top
28.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

‘पहलगाम में हमले के बाद आतंकियों ने हवाई फायर कर मनाया था जश्‍न’, चश्मदीद ने किए कई खुलासे

जम्‍मू-कश्‍मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की जांच में कई अहम पहलू निकलकर सामने आ रहे है। चश्मदीद और मामले में जांच कर रही जांच एजेंसियों ने चौंकाने वाले खुलासे किए है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । जम्‍मू-कश्‍मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की जांच में कई अहम पहलू निकलकर सामने आ रहे है। मामले में जांच कर रही जांच एजेंसियों ने चौंकाने वाले खुलासे किए है। जांच में सामने आया है कि पहलगाम घाटी में निर्मम हत्‍या के बाद आतंकवादियों ने हवा में गोलियां चालकर जश्न मनाते हुए देखा गया था।

सुरक्षा एजेंसियों के सूत्रों के अनुसार, पहलगाम के बैसरन घाटी में हमला करने वाले 3 आतंकियों ने इस निर्मम हत्‍या के तुरंत बाद हवा में अंधाधुंध गोलियां चलाकर जश्न मनाया था। इस मामले की जांच में एक बड़ी सफलता एक अहम चश्मदीद गवाह से मिली है, जिसे राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) के लिए एक अहम खुफिया स्रोत माना जा रहा है।

जांच एजेंसी को मिले अहम गवाह 

 ये चश्मदीद गवाह एक स्थानीय सर्विस प्रोवाइडर है, जिसका सामना हमले के तुरंत बाद आतंकवादियों से हुआ था। उसने घटनाक्रम को समझने में मदद करने वाली अहम जानकारी दी है। इस गवाह के माध्‍यम से जांच एजेंसी इस चेन को पकड़कर उन आरोपियों तक पहुंचा जा सकता है जो पहलगाम आतंकी हमले के सरगना है। 

‘स्थानीय लोग संभाल रहे थे आतंकियों का सामान’

चश्मदीद के अनुसार, NIA ने दो स्थानीय लोगों को अरेस्‍ट किया है, जो आतंकियों को लॉजिस्टिक सहायता देते थे। हमले के दौरान, दोनों स्थानीय बैसरन घाटी में मौजूद थे और कथित तौर पर हमले के वक्त आतंकियों की व्यवस्था संभाल रहे थे। मिली जानकारी के अनुसार, आतंकियों में से एक लश्कर-ए-तैयबा का कमांडर सुलेमान है जो कि जम्मू-कश्मीर में 3 अन्य आतंकी घटनाओं में वांछित है, जिनमें जेड- मोड़ सुरंग निर्माण एजेंसी पर हुआ हाई-प्रोफाइल हमला शामिल है।

बता दें कि, जम्‍मू-कश्‍मीर के पहलगाम स्थित बैसरन घाटी में 22 अप्रैल को पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने निहत्‍यों पर्यटकों पर भीषण हमला किया। जिसमें 26 लोगों की मौत हो गई, मृतकों में ज्यादातर लोग पर्यटक थे। इस हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा की एक विंग, द रेसिस्टेंस फ्रंट (TRF) ने ली थी।

इस आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान पर कई कड़े प्रतिबंध लगाए, और हमले के जवाब में भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाया, जिसमें पाकिस्तान के भीतर और पीओके में कई आतंकी ठिकानों का तबाह किया। जहां 100 से ज्‍यादा आतंकियों को ढेर किया गया।

Advertisementspot_img

Also Read:

जम्मू कश्मीर में LOC पर पाक की नापाक हरकत, देखे गए संदिग्‍ध ड्रोन, भारतीय सेना की सतर्कता के बाद वापस लौटे

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती इलाकों में रविवार शाम उस समय हलचल मच गई, जब नियंत्रण रेखा के पास संदिग्ध...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Assembly Election 2026: Diamond Harbour सीट पर BJP के लिए कड़ी चुनौती, TMC का रहा है दबदबा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...

अपने घर का सपना होगा पूरा, जानिए Pradhan Mantri Awas Yojana में कैसे करें आवेदन?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Pradhan Mantri Awas Yojana (PMAY) भारत...

Virat Kohli vs Rohit Sharma: IPL में बतौर ओपनर किसने सबसे ज्यादा रन जड़े हैं? आंकड़े देखकर हैरान हो जाएंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट लवर्स के लिए एक बार...

Google में नौकरी पाना है आसान, इस प्रॉसेस को फॉलो करेंगे तो इंटर्नशिप पर बरसेंगे लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Google जैसी बड़ी और वैश्विक कंपनी...

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...

IPL में अब कभी दिखाई नहीं देंगी ये टीमें, कभी आईपीएल में बोलती थी तूती

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League (IPL) दुनिया की...

26 या 27 मार्च, किस दिन मनाई जाएगी रामनवमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पौराणिक कथाओं के अनुसार, चैत्र...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵