back to top
26.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

5 माह के बच्चे को 2 लाख रुपये में बेचने वाले आरोपित गिरफ्तार

मुंबई, 24 मई (हि. स.)। कल्याण इलाके में दो लाख रुपये में पांंच माह के बच्चे को बेचने वाले पति-पत्नी व उनकी दलाली करने वाली महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बच्चे को बरामद कर उसे महिला व बाल विकास केंद्र को सौपा है। इस पूरे मामले की गहन छानबीन पुलिस उपायुक्त कडलक की देखरेख में जारी है। जानकारी के अनुसार डोंबिवली इलाके में कार्यरत जननी आशीष बाल सुधारगृह में कार्यरत मानसी जाधव ने उल्हासनगर के गरीब दंपत्ति को उनका पांच माह का इकलौता बच्चा बेचने के लिए राजी किया था। इसके बाद मानसी जाधव ने जननी बाल सुधारगृह में दत्तक बच्चा लेने के लिए रजिस्टेशन कराने वाले एक परिवार से इस बच्चे को बेचने का सौदा किया। इस संबंध में मानसी जाधव के बच्चा बेचने की बात निसंतान दंपति को नागवार गुजरी, इसी वजह से इस परिवार ने सारी जानकारी पुलिस के साथ महिला व बाल सुधारगृह को दी। इस जानकारी के आधार पर महिला व बाल सुधारगृह के विकास अधिकारी महेंद्र गायकवाड व पुलिस उपायुक्त कडलक ने नकली ग्राहक भेजकर आरोपितों को कल्याण स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उपायुक्त कडलक के अनुसार अब तक छानबीन में पता चला है कि मानसी जाधव तीन बच्चों को बेच चुकी है। पूरे मामले की गहन छानबीन जारी है। हिन्दुस्थान समाचार / राजबहादुर / प्रभात ओझा

Advertisementspot_img

Also Read:

एक्‍टर कमाल आर खान गिरफ्तार, लोकखंडवाला सोसाइटी फायरिंग मामले में हुई कार्रवाई

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । मुंबई पुलिस ने शनिवार को अभिनेता कमाल आर खान (KRK) को गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी अंधेरी वेस्ट स्थित...
spot_img

Latest Stories

वीरांश नाम का मतलब- Viransh Name Meaning

Meaning of Viransh /वीरांश नाम का मतलब: Part of...

Panchayat Season 5 की कहानी से हटा पर्दा, जानिए इस सीजन में क्या होगा सचिव जी का हाल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्राइम वीडियो ने लोकप्रिय वेब...

Vaibhav Sooryavanshi की टीम इंडिया में एंट्री पर अश्विन का ब्रेक: ”जरा ठहरो, वक्त आने दो”

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन कर...

पवन सिंह को मिलेगा मेहनत का फल: BJP में कौन सा मिलेगा पद मनोज तिवारी किया साफ, बोले- पार्टी जल्द दे सकती है…

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह...

Chandigarh Blast: चंडीगढ़ में पंजाब BJP ऑफिस के बाहर धमाका, पूरे शहर में हाई अलर्ट जारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चंडीगढ़ में पंजाब बीजेपी दफ्तर के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵