back to top
20.1 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ACB Raid in Delhi Hospitals: दिल्ली वाले हो जाएं सावधान! 62 अस्पतालों में ACB का छापा, 40 में मिली बड़ी खामियां

ACB Raid: राजधानी दिल्ली के एक बेबी केयर सेंटर में पिछले महीने आग लगने से बच्चों की मौत के बाद ACB की टीम ने कई अस्पतालों में छापेमारी की। तीन दर्जन से अधिक अस्पतालों में खामियां मिली हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने आज दिल्ली के 62 अस्पतालों एवं नर्सिंग होम पर ताबड़तोड़ छापेमारी की। एसीबी की छापेमारी के दौरान टीम को 40 अस्पतालों में ढेर सारी खामियां मिली हैं। 4 अस्पताल ऐसे मिले, जिनके पास नर्सिंग होम चलाने का लाइसेंस नहीं था। इनमें से 2 अस्पताल पूर्वी दिल्ली के कृष्णा नगर और कोंडली के हैं। जबकि, 2 अस्पताल राजौरी गार्डन और साउथ दिल्ली की देवली में स्थित हैं।

एलजी के आदेश पर की गई कार्रवाई

पूर्वी दिल्ली के विवेक विहार स्थित बेबी केयर सेंटर में अग्निकांड के बाद उप राज्यपाल के निर्देशों पर ACB ने छापेमारी की है। टीम ने पहले अस्पतालों की लिस्ट तैयार की थी। इसके बाद अलग-अलग टीम बनाकर आज अस्पतालों और नर्सिंग होम में छापेमारी की गई। इस छापेमारी के बाद रिपोर्ट तैयार की जाएगी। उसे आगे फॉरवर्ड किया जाना है। उस रिपोर्ट के आधार पर अस्पतालों और नर्सिंग होम पर कार्रवाई की जाएगी। बता दें, राजधानी में 1190 से अधिक अस्पताल और नर्सिंग होम संचालित हो रहे हैं।

बेबी केयर में 7 नवजात की हो गई थी मौत

बीते महीने पूर्वी दिल्ली स्थित विवेक विहार में एक बेबी केयर सेंटर में आग लग गई थी। उसमें 7 नवजात की मौत हो गई थी। मामले में अस्पताल संचालक और अन्य लोगों की लापरवाही उजागर हुई थी। इस घटना के बाद राज्यपाल ने वीके सक्सेना ने सभी अस्पतालों की जांच के निर्देश दिए थे।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

क्रिकेटरों की मौत के बाद अफगानिस्तान बोर्ड का सख्त एक्शन, पाकिस्तान के खिलाफ कोई मैच नहीं खेलेगा देश

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । पाकिस्तान के हमले में अफगानिस्तान के तीन युवा क्रिकेटरों की दर्दनाक मौत हो गई। यह दिल दहला देने वाली...
spot_img

Latest Stories

अब राशन की दुकान से भी बन जाएगा Ayushman Card, जानें ऑनलाइन और ऑफलाइन आसान तरीका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सरकार ने आयुष्मान भारत योजना के...

Fulbright Nehru Masters Fellowship: अमेरिका में पढ़ाई का सुनहरा मौका, फीस से लेकर फ्लाइट तक सब फ्री

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। विदेश में पढ़ाई करना हर छात्र...

CSK को बड़ा झटका! अगले मैच में MS Dhoni के खेलने पर सस्पेंस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 के बीच Chennai Super...

मौसम के बदलाव से बिगड़ सकती है सेहत, इन बातों का रखें खास ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मौसम में काफी बदलाव देखने...

Exit Poll पर सख्ती: 9 से 29 अप्रैल तक बैन, नियम तोड़ने पर 2 साल की जेल और देना होगा जुर्माना

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में चल रहे विधानसभा चुनावों...

Iran-US Ceasefire: ईरान और अमेरिका के बीच हुआ युद्ध विराम, अब इस चीजों के दाम गिरने तय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान और अमेरिका के बीच हालिया...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵