नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आम आदमी पार्टी के कद्दावर नेता और दिल्ली सरकार में मंत्री रह चुके राजेंद्र पाल गौतम ने आज कांग्रेस का दामन थाम लिया है। राजेंद्र पाल गौतम आज सुबह 11:30 बजे कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। आपको बता दें कि 2022 में राजेंद्र पाल गौतम नें दिल्ली सरकार में मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। उन पर आरोप था कि उन्होंने हिंदू देवी देवताओं का अपमान किया है।
दलितों का सम्मान नहीं करती AAP
राजेन्द्र पाल गौतम ने इस्तीफा देते हुए आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी दलितों का सम्मान का सम्मान नहीं करती। पार्टी पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक को हिस्सेदारी नहीं दी जाती। उन्होंने कहा कि AAP दलित, पिछडों को नेतृत्व का मौका नहीं देती है। उनको केवल वोट बैंक के लिए इस्तेमाल करना और नेतृत्व न सौंपना सामजिक न्याया के विरुद्ध है। उन्होंने आम आदमी पार्टी पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि AAP BJP के भयंकर दबाव में हैं।
क्यो दिया था मंत्री पद से इस्तीफा
राजेंद्र पाल गौतम की बौद्ध धर्म दीक्षा समारोह में ली गई 22 प्रतिज्ञाओं को लेकर बवाल मच गया था जिसे लेकर BJP ने उन पर और आम आदमी पार्टी पर जमकर हमला बोला था। इसके बाद राजेंद्र पाल गौतम ने कहा था कि मैं किसी की आस्था को ठेस नहीं पहुंचा सकता, मैं सभी धर्मो का एक समान सम्मान करता हूं। लेकिन भाजपा ने जिस तरह इस मुद्दे को लेकर गलतफहमी फैलाई है उससे आहत होकर मैं मंत्री पद से इस्तीफा दे रहा हूं।




