back to top
18.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दवा से नहीं मरा तो करंट दे दो…दिल्ली में बीवी की बेवफाई, देवर के प्यार में भाभी ने पति को उतारा मौत के घाट

दिल्ली के द्वारका से दिल दहला देने वाली घटना आई हैं जिसे जान हर कोई सन्न रह गया। एक महिला ने देवर संग मिलकर की अपने पति की हत्या कर दी है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली में बीवी की बेवफाई का घिनौना सबूत मिला है जहां देवर के प्यार में पागल भाभी ने अपने पति को ही रास्ते से हटा दिया। जी हां, दिल्ली के द्वारका जिले के उत्तम नगर थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक पत्नी ने प्रेमी देवर संग मिलकर अपने ही पति को मौत की नींद सुला दिया है। ओम विहार फेस-1 में हुए इस घटना में हत्या का शक किसी को न हो उसके लिए देवर और भाभी ने परिवार को भी गुमराह किया। 

दिल्ली के द्वारका से देवर-भाभी की घिनौनी हरकत

दिल्ली के द्वारका से ऐसे मामला सामना आया है जिसे जान हर कोई सन्न रह गया। यहां एक महिला ने अपनी पति की हत्या उसी के भाई यानी देवर के साथ मिलकर अंजाम दी है। यह घटना ओम विहार फेस-1 की बताई जा रही है। जहां पूरी हत्या की साज़िश का सच इंस्टाग्राम चैट के ज़रिए सामने आया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

बता दें, जिसकी हत्या हुई है उसका नाम करण देव था। जिसकी उम्र 35 साल थी। उनकी संदिग्ध परिस्थितियों में रविवार को मौत हो गई थी। इसकी जांच पुलिस कर रही थी लेकिन करण की मौत की गुत्थी तब सुलझी जब परिवार को एक मोबाइल चैट के जरिए उसकी हत्या की साजिश का पता चला।मोबाइल के चैट से पता चला कि, पत्नी ने देवर से प्यार के चक्कर में पति की जान ली है। तब तो मानों परिवार के पैरों तले जमीन ही खिसक गई । 

क्या है पूरा मामला?

दक्षिण-पूर्व द्वारका में 35 साल के करण देव की हत्या उसकी पत्नी सुष्मिता देवी और भाई राहुल देव ने मिलकर कर दी। ये घटना 13 जुलाई 2025 की है जब करन संदिग्ध हालात में मृत पाए गए थे। जिसके बाद पुलिस को शक गहराया और कई एंगल से जांच शुरूकर दी। मर्डर का मामला तब और गहराया जब सुष्मिता ने करन के परिवार को सूचना दी थी कि उसे करंट लग गया है और बेहोश हो गया। करण को तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सुष्मिता और उसके चचेरे देवर राहुल ने पोस्टमॉर्टम का विरोध किया। जिससे परिवार को शक हुआ और उन्होंने पुलिस से जांच की मांग की। 

मोबाइल चैट्स से खुला मर्डर का राज

करण के छोटे भाई कुनाल को भाभी सुष्मिता के मोबाइल में ऐसे चैट्स मिले जिसे देख वो चौंक गया। इन चैट्स ने पूरी साजिश का खुलासा कर दिया। इन चैट में राहुल और सुष्मिता हत्या की प्लानिंग कर रहे थे। जिसमें इंस्टाग्राम पर बात हुई चैट में राहुल सुष्मिता को करण को ज्यादा दवा देने और इलेक्ट्रिक शॉक देने की सलाह देता है। 

पुलिस ने दोनों को किया गिरफ्तार

इस चैट के खुलासे के बाद, पुलिस ने सुष्मिता और करण को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। साथ ही परिवार से मोबाइल चैट में उस रात की घटना और हत्या की साजिश के पूरे सबूत मिले। जिसके आधार पर परिवार ने बताया सुष्मिता और उसके चचेरे देवर राहुल का दो साल से अफेयर चल रहा था। दोनों ने मिलकर करण की हत्या इसलिए की ताकि वे साथ रह सकें और करण की संपत्ति पर कब्जा कर सकें।

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली विधानसभा में सुरक्षा में बड़ी चूक: गेट तोड़कर घुसी अज्ञात कार, स्पीकर की गाड़ी पर फेंकी स्याही

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। सोमवार, 6 अप्रैल को दिल्ली विधानसभा परिसर में...
spot_img

Latest Stories

वीवा नाम का मतलब- Viva Name Meaning

Meaning of Viva / विवा नाम का मतलब: Full...

उदयपुर Kanhaiya Lal हत्याकांड में इंसाफ की मांग तेज, परिवार ने सरकार से पूछा- न्याय कब मिलेगा?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजस्थान के उदयपुर में हुए चर्चित...

गणेश भगवान को चढ़ाएं घर पर बना मोदक, प्रसन्न होकर देगें वरदान, जानिए रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। गणेश भगवान की पूजा से...

ATM Transaction Fail: ATM से पैसा कटा पर कैश नहीं मिला? जानिए कैसे करें शिकायत और पाएं मुआवज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ATM से पैसे निकालते समय कई...

RR vs MI: बारिश का खतरा या पूरा मैच? गुवाहाटी वेदर रिपोर्ट ने बढ़ाई टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League 2026 के 13वें...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵