back to top
30.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Delhi Fire: नरेला की एक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, जिंदा जले तीन लोग; राहत एवं बचाव कार्य जारी

Narela Delhi Fire News: दिल्ली के नरेला की एक फैक्ट्री में भीषण आग लगने के कारण तीन लोगों की जिंदा जल कर मौत हो गई है। और आग में झुलसकर कई लोग घायाल भी हो गए है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिल्ली के नरेला से एक दुखद खबर सामने आ रहीं है। जाहां एक फैक्ट्री में भीषण आग लगने के कारण तीन लोगों की जिंदा जल कर मौत हो गई है। इसके साथ आग में झुलसकर कई लोग घायाल भी हो गए है। घायालो को अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। आग की सूचना मिलते ही मौके पर दमकल विभाग की गाड़ियां पहुंच गई। दमकल कर्मी आग पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत कर रहें है।

तड़के 3 बजे मिली आग लगने की सूचना

अभी कर मिली जानकारी के अनुसार यह आग दिल्ली नरेला के भोरगढ़ इलाके में बनी एक मूंग दाल ड्राई करने वाली फैक्टरी में लगी है। आग शनिवार सुबह साढ़े तीन बजे लगी थी। दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया की उनको आग लगने की सूचना उनके पास तड़के 3 बजकर 34 मिनट पर मिली। इसके विभाग ने घटना स्थाल पर 14 गाड़िया भेजी। इस आग में कुछ लोग भी फंसे थे।

गैस पाइप लाइन में लीक से लगी आग

इस दुर्घटना में तीन लोगों की जिंदा जलने से मौत हो गई। मरने वालों की पहचान श्याम, राम सिंह और बीरपाल के रूप में हुई है। घायलों को सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायलों में कुछ लोगों को भागने के दौरान गंभीर चोटें भी आई है। फिलहाल अभी तक आग लगने का कोई पुख़्ता कारण पता नही लग पाया है। जांच में जो पता चला है उसके अनुसार फैक्टरी में कच्चे मूंग को गैस बर्नर पर भूना जाता है। इसी के पाइप लाइन में से एक में गैस लीक होने से आग फैल गई। जिससे कंप्रेसर गर्म हो गया और उसमें विस्फोट हो गया।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली के नरेला में अलाव ताप रहे नाबालिग की बेरहमी से हत्या, पुलिस ने 4 घंटे में किया ‘हंट ऑपरेशन’ पूरा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 21 जनवरी की शाम जब दिल्ली की सर्दी से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे थे, तभी सिरसपुर के...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...

Nora Fatehi के नए गाने पर मचा बवाल, अब सिंगर Armaan Malik ने भी किया रिएक्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इस...

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...

27 मार्च को JDU राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए होगा चुनाव, जानिए किसके नाम पर लग सकती है मुहर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने राष्ट्रीय...