back to top
21.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जम्मू-कश्मीर के भद्रवाह में विरोध प्रदर्शन कर रहे 4 सरपंचों सहित 8 लोग गिरफ्तार

जम्मू, 26 जून (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर के भद्रवाह शहर में शनिवार को चार सरपंचों सहित आठ लोगों को कथित तौर पर कोविड-19 प्रतिबंधों का उल्लंघन करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि 4 सरपंचों सहित 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उनकी गिरफ्तारी उस समय हुई, जब उन्होंने उपराज्यपाल के सलाहकार फारूक खान की यात्रा के दौरान अपने गांवों के लिए सड़क संपर्क की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू किया था। हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि इन लोगों पर कोविड-19 प्रतिबंधों का उल्लंघन करने के लिए महामारी रोग अधिनियम 1997 के तहत मामला दर्ज किया गया है। अधिकारियों ने कहा, वे भद्रवाह-पुल-डोडा मार्ग पर इकट्ठे हुए थे और उन्होंने यातायात अवरुद्ध कर दिया था। यह घटना तब हुई, जब सलाहकार फारूक खान भद्रवाह शहर जा रहे थे। –आईएएनएस एकेके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

एक्‍टर कमाल आर खान गिरफ्तार, लोकखंडवाला सोसाइटी फायरिंग मामले में हुई कार्रवाई

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । मुंबई पुलिस ने शनिवार को अभिनेता कमाल आर खान (KRK) को गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी अंधेरी वेस्ट स्थित...
spot_img

Latest Stories

बिना UPSC पास किए भी बन पाएंगे IAS अधिकारी, जानिए कैसे होगा ये संभव?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश में बड़ी संख्या में ऐसे...

Poco X8 Pro vs X8 Pro Max: कौन सा स्मार्टफोन है बेहतर? जानें फीचर्स, बैटरी और कीमत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पोको ने भारत में अपनी...

IPL में जब बीच मैदान हुआ था संग्राम, जानें आईपीएल इतिहास की सबसे भयंकर फाइट्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League सिर्फ चौकों-छक्कों और...

RLD चीफ और केंद्र सरकार में मंत्री Jayant Chaudhary को मिली धमकी, मुर्शिदाबाद से आया धमकी भरा कॉल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्रीय मंत्री Jayant Chaudhary से जुड़ी...