नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बिहार के जहानाबाद जिले में रविवार रात भगदड़ मचने से 7 लोगों की मौत हो गई। मरनेवाले लोगों में 3 महिलाएं भा शामिल हैं।
भगदड़ में 35 लोग हुए घायल
बारावर हिल्स में स्थित सिद्धेशवर नाथ मंदिर में मची भगदड़ में 35 लोग घायल भी हो गए हैं। प्रशासन ने उनकी तरफ से किसी तरह की लापरवाही के लिए मना किया है।
जेहानाबाद पोस्टमार्टम हाउस में सात शव मिले
जेहानाबाद के टाउन इंस्पेक्टर दिवाकर कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि जेहानाबाद पोस्टमार्टम हाउस में 7 शव आए हैं। श्रद्धालु हर सावन के महीनें में अभिषेक के लिए इक्ट्ठे होते हैं। घटना के जारी विजुअलस में देखा जा सकता है कि मृतकों के परिजन उनके निधन पर शोक मना रहे हैं और घायलों का मखदमपुर और सदर अस्पतालों में इलाज चल रहा है। एक पीड़ित के परिजन ने बताया कि प्रशासन की लापरवाही के कारण भगदड़ मची। भीड़ को मैनेज करने के लिए जो NCC के कैडेट्स ने श्रद्धालुओं पर लाठियां बरसाना शुरू कर दिया।
मृतकों की संख्या में हो सकती है बढ़ोतरी
मृतकों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है। मंदिर में मौजूद श्रद्धालु ने बताया कि फूल बेचने वाले से कहासुनी होने के बाद भगदड़ मच गई और वॉलंटियरेस ने लाठी चार्ज करना शुरू कर दिया। उसने आरोप लगाया कि यह पुलिस की लापरवाही के कारण हुआ।
SDO ने लाठीचार्ज से किया इनकार
जेहानाबाद के सब डिविजनल ऑफिसर विकाश कुमार ने इस बात से इनकार किया है कि NCC के वॉलंटिरयर्स ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज नहीं किया है। उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ नहीं हुआ। यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। जुलूस निकल रहा था। सभी प्रबंध किए गए थे। NCC और मेडिकल टीम को तैनात किया गया था।
डिस्ट्रिक्ट मैजिस्ट्रेट अलंकृता पांडेय ने PTI को बताया कि कावड़ियों के बीच विवाद होने के कारण भगदड़ मची और हाथापाई हुई।
अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें –www.raftaar.in




