back to top
26.1 C
New Delhi
Sunday, March 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

NEET, NET और अब UPPCS J परीक्षा 2022 में धांधली, 5 अधिकारी पाये गए दोषी, इलाहाबाद हाईकोर्ट में चल रहा मामला

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने UPPCS J परीक्षा में एक परीक्षार्थी की आंसर शीट बदलने के मामले में 5 अधिकारियों व कर्मचारियों को दोषी पाया गया है।

नई दिल्ली/रफ्तार न्यूज। UPPCS J मुख्य परीक्षा 2022 में एक नहीं बल्कि 50 अभ्यर्थियों की कॉपी बदली गई। ये खुलासा इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान आयोग ने कबूल किया है। दरअसल कॉपी बदलने के मामले को लेकर एक अभ्यर्थी हाईकोर्ट चला गया था। जिसके बाद हुई जांच में ये खुलासा हुआ है। इस मामले में पर्यवेक्षणीय अधिकारी उप सचिव सतीश चंद्र मिश्र के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की गई है। जबकि एक सेवानिवृत महिला अधिकारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई को लेकर शासन से अनुमति मांगी गई है।

25-25 कॉपियों के दो बंडल बदल दिए गए

दरअसल UPPCS J मुख्य परीक्षा 2022 में कुल 3019 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। जिसमें शामिल एक अभ्यर्थी श्रवण पांडेय ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में एक याचिका दाखिल कर कहा कि उसकी कॉपी बदली गई है। क्योंकि कॉपी पर उसकी हैंडराइटिंग नहीं है। इस आरोप को हाईकोर्ट ने गंभीरता से लिया और आयोग से जवाब-तलब किया। जिसके बाद कॉपी की जांच कराई गई। जांच में पता चला कि सिर्फ एक कॉपी नहीं बल्कि 25-25 कॉपियों के दो बंडल मतलब कुल 50 कॉपियां बदली गई हैं।

3 अधिकारियों को किया गया निलंबित

जिसके बाद आयोग के अध्यक्ष संजय श्रीनेत के निर्देश पर अनुविभाग अधिकारी शिवशंकर, समीक्षा अधिकारी नीलम शुक्ला और सहायक समीक्षा अधिकारी भगवती देवी को निलंबित कर दिया गया है। इसके साथ ही पर्यवेक्षणीय अधिकारी उप सचिव सतीश चंद्र मिश्र के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की गई है। वहीं सेवानिवृत हो चुकीं सहायक समीक्षा अधिकारी चंद्रकला को भी दोषी पाया गया है। जिनके खिलाफ कार्रवाई को लेकर शासन से अनुमति मांगी गई है। 

2015 में भी बदली गई थी कॉपी

PCS-2015 में महिला अभ्यर्थी सुहासिनी बाजपेयी की कॉपी भी बदली गई थी। सूचना के अधिकार के तहत कॉपी देखने पर उन्होंने इसका खुलासा किया था। हालांकि उस समय मामले को रफा-दफा कर दिया गया था। हालांकि बाद में सीबीआई की जांच में PCS-2015 परीक्षा में कई गड़बड़ियां सामने आई। जिस मामले में केस भी दर्ज किया गया था।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का यूटर्न! पहले कहा गिरफ्तारी के लिए तैयार, अब हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। तुलसी पीठाधीश्वर स्वामी रामभद्राचार्य के शिष्य आशुतोष ब्रह्मचारी द्वारा दर्ज कराए गए यौन उत्पीड़न मामले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने इलाहाबाद...
spot_img

Latest Stories

Travel Tips: ना जैकेट की टेंशन, ना पसीने की परेशानी-मार्च में इन 5 डेस्टिनेशन्स पर बनाएं प्लान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मार्च यानी मौसम का वो परफेक्ट...

Vastu Tips: आज रंग पंचमी के दिन करें ये खास उपाय, चमक उठेगा भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रंग पंचमी को लेकर ऐसा...