back to top
29.1 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

यूपी में कोरोना संक्रमण से 24 घंटों में 249 मौतें, 26719 लोग उपचार से हुए ठीक

लखनऊ, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। इस कारण पिछले 24 घंटों में राज्य में 249 मौतें हो गईं। हलांकि पिछले दिनों से सोमवार को कुछ केसों में गिरावट दर्ज हुई है। बीते 24 घंटे में 33574 नए संक्रमित मिले हैं, जबकि 26719 लोग उपचार के बाद स्वस्थ हो गए हैं। पूरे प्रदेश में सर्वाधिक संक्रमित लखनऊ में मिल रहे हैं। सोमवार को यहां 4566 नए संक्रमित मिले। इस संक्रमण से अब तक 11414 लोगों ने दम तोड़ दिया है। अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि बीते एक दिन में 186346 नमूनों की कोरोना जांच की गई। अब तक कुल 39957293 जांचें हो चुकी हैं। इसी तरह टीकाकरण का आंकड़ा भी बढ़ रहा है। अब तक 9783416 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज, 2000464 को दूसरी डोज दी चुकी है। कुल 11783880 टीके लगाए जा चुके हैं। अब कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 1120176 हो गई है। प्रदेश में अब एक्टिव केस की संख्या तीन लाख चार हजार 199 है। बीते 24 घंटे में 33574 नए संक्रमित मिले हैं, जबकि 26719 लोग उपचार के बाद स्वस्थ हो गए हैं। पूरे प्रदेश में सर्वाधिक संक्रमित लखनऊ में मिल रहे हैं। सोमवार को यहां 4566 नए संक्रमित मिले। प्रदेश में बीते 24 घंटे में 249 लोगों ने दम तोड़ा है जबकि अन्य गंभीर लोग अस्पतालों में भर्ती हैं। प्रदेश के तीन लाख चार हजार 199 एक्टिव केस में से दो लाख 49 हजार 406 लोग होम आइसोलेशन में हैं। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानाकारी के अनुसार लखनऊ में 4566, प्रयागराज में 1113, कानपुर नगर में 2040, वाराणसी में 1838, मेरठ में 1290, गोरखपुर में 1539, गौतम बुद्धनगर 655, गाजियाबाद 370, बरेली 919, झांसी 1024, मुरादाबाद 1020, आगरा 556, मुजफ्फरनगर 936, सहारनपुर 501, बलिया में 519, लखीमपुर खीरी 562, जौनपुर 432, गाजीपुर 566, शाहजहांपुर 940, चंदौली 581, सुल्तानपुर 540, उन्नाव में 721 मरीज मिले हैं। अन्य जिलों में 300 से कम मरीज पाए गए हैं। सबसे कम 27 मरीज अंबेडकरनगर में मिले हैं। प्रदेश भर में 33574 नए संक्रमित पिछले चैबीस घंटे में पाए गए। बेशक, यह संख्या भी बहुत ज्यादा है, लेकिन सुकून की बात यह है कि शनिवार को तो जैसे कोरोना बम फूटा था। सूबे में 38055 नए संक्रमित पाए गए थे। उसकी तुलना में रविवार की रिपोर्ट में यह आंकड़ा कुछ कम यानी 35614 हुआ और सोमवार को कुछ और कम हो गया। प्रदेश में अब तक 11414 लोगों की मौत हो चुकी है। सोमवार को 249 लोगों की मौत हुई। इसमें लखनऊ में 21, प्रयागराज में 11, कानपुर नगर में 28, वाराणसी में 19, मेरठ में 11, गौतमबुद्ध नगर में 15, गोरखपुर में सात, गाजियाबाद में दो, बरेली में तीन, झांसी में पांच, मुरादाबाद में एक, आगरा में तीन, मुजफ्फरनगर में आठ, लखीमपुर खीरी में तीन, बलिया में चार, जौनपुर में दो, बाराबंकी में दो, रायबरेली में चार, मथुरा में चार, शाहजहांपुर में तीन, चंदौली में एक, देवरिया में दो, इटावा में पांच, हरदोई में एक, प्रतापगढ़ में एक, उन्नाव में दो, गोंडा में आठ, सीतापुर में तीन, बस्ती में तीन, कुशीनगर में एक, फरु खाबाद में एक, बांदा में 11, बदायूं में चार, औरैया में तीन, जालौन में छह और अमेठी में एक व्यक्ति की मौत हुई है। –आईएएनएस विकेटी/एसजीके

Advertisementspot_img

Also Read:

Covid New Variant: सावधान! फिर पैर पसार रहा है कोरोना, नए वेरिएंट ने बढ़ाई चिंता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दुनिया में एक बार फिर कोविड का नया वेरिएंट (Covid New Variant) BA.3.2, जिसे “Cicada” कहा जा रहा है, चर्चा में...
spot_img

Latest Stories

क्या आपने कभी बनाई है मटर के छिलके की ये अनोखी सब्जी? जानिए इसकी खास रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मटर में काफी प्रोटीन होता...

WhatsApp Update: अब बिना नंबर बताए कर सकेंगे चैट यूजरनेम फीचर से बढ़ेगी प्राइवेसी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोशल मीडिया मौजूदा समय में संबंधों...

सुबह करें ये प्रोटीन से भरपूर नाश्ता, दिन भर रहेंगे सेहतमंद

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

कॉपी-पेस्ट मैसेज पर घिरे PAK PM Shehbaz Sharif, सोशल मीडिया पर जमकर हुए ट्रोल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PAK PM Shehbaz Sharif एक बार...

Cricket Facts: जब पाकिस्तान के लिए खेले थे सचिन, क्रिकेट इतिहास के 5 सबसे दिलचस्प किस्से जो आपको चौंका देंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट का इतिहास सिर्फ रिकॉर्ड और...

Alia Bhatt ने पहनी मोगरे के फूल से सजी साड़ी, शादी में ट्रेंड बन सकती है ये डिजाइन

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस Alia Bhatt हाल ही...

West Bengal Election 2026: बंगाल को दिलाएंगे पुरानी पहचान, आसनसोल से TMC पर गरजे PM मोदी, कहा- ये चुनाव बदलाव का…

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल के आसनसोल में प्रधानमंत्री...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵